BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BNN खास: लालू प्रसाद ने फेसबुक पोस्ट में सुनाई एक राजा की कहानी…

by bnnbharat.com
December 12, 2020
in समाचार
लालू यादव को पैरोल पर छोड़ने पर होगा विचार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: चारा घोटाले में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक फेसबुक पोस्ट लिखी है. इसमें उन्होंने एक राजा और प्रजा की कहानी का जिक्र किया है. हालांकि, लालू इस कहानी के जरिए किस पर निशाना साधने की कोशिश की है ये साफ तौर से पता नहीं चला है. हालांकि, कहीं न कहीं इसे दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन से जोड़कर देखा जा रहा है.  

लालू ने अपनी पोस्ट में लिखा…’एक बार एक राजा को ये जानने की दिलचस्पी हुई कि उसकी प्रजा में कौन लोग एक जागरूक और सजग नागरिक हैं और कौन नहीं. उसने अपने सलाहकारों से मंत्रणा की है कि आखिर कैसे जागरूक नागरिकों की पहचान की जाए.’ 

लालू ने आगे लिखा, ‘किसी ने सलाह दी कि आप पूरी प्रजा पर एक रुपये का टैक्स लगा दीजिये और ये टैक्स जमा करना सबके लिए जरूरी कर दीजिए. राजा को ये सलाह अच्छी लगी. राजा ने आदेश जारी कर दिया कि अमुक तिथि तक सभी लोग एक रुपये का टैक्स राजकोष में जमा करें. राजा सोच में था कि कितने लोगों को इस आदेश के बारे में पता चल पाएगा? आखिर कितने लोग इतने जागरूक हैं कि राजा की ओर से लिए गए फैसलों और आदेशों की जानकारी रख सके और उसका पालन कर सके.’

‘राजा को ये भी उम्मीद थी कि जो सबसे जागरूक और सजग होंगे उन्हें न सिर्फ इस आदेश के बारे में पता चलेगा, बल्कि वो हमारे पास फरियाद लेकर भी आएंगे. इस टैक्स को हटाने का उनसे अनुरोध करेंगे. एक दिन बीता. दो दिन बीत गए. तीसरा दिन भी बीत गया. टैक्स तो बहुत लोगों ने भरा, मगर राजा के पास उस टैक्स के विरोध में फरियाद लेकर कोई नहीं आया. राजा ने सोचा कि शायद ये टैक्स बहुत कम है. लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. सब लोग आसानी से ये टैक्स दे पा रहे हैं. फिर राजा ने टैक्स बढ़ाकर दो रुपये कर दिए. मगर, फिर भी लोगों का टैक्स देना बदस्तूर जारी रहा. विरोध का कहीं भी कोई सुर नहीं. कोई फरियाद लेकर नहीं आया राजा के पास. लोगों का टैक्स देना जारी रहा.

और सच में कुछ लोग राजा के दरबार में पहुंच गए अपनी फरियाद लेकर. राजा ने पूछा बोलो क्या शिकायत है तुम्हारी? उन लोगों ने कहा, महाराज, हमें बहुत परेशानी हो रही है टैक्स देने और कोड़े खाने में. आपने कोड़े मारने के लिए बहुत कम सिपाहियों को नियुक्त किया है और इस वजह से लाइन बहुत लंबी हो जाती है. हम आपके पास ये फरियाद लेकर आये हैं कि आप कोड़े मारने के लिए ज्यादा सिपाहियों को नियुक्त कीजिये ताकि लाइन लंबी न लगे और प्रजा को टैक्स जमा करने और कोड़े खाने में कोई परेशानी न हो. ये कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है और इसका आज की हालात और हालिया किसी भी घटना से कोई संबंध नहीं है.’

आरजेडी प्रमुख लालू यादव की ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. अभी तक इस पोस्ट को साढ़े पांच सौ से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है. वहीं इस पोस्ट पर 500 से ज्यादा लोगों ने कमेंट किए हैं, साथ ही 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पर रिएक्शन दिए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फर्जीवाड़ा का खुलासा: पोस्ट ऑफिस में 32 लाख की हेराफेरी, FIR दर्ज

Next Post

स्कूलों में लौटेगी रौनक, महामारी के बीच स्कूल खोलने को लेकर सरकार की नई योजना

Next Post
अगले आदेश तक बंद रहेंगे सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल

स्कूलों में लौटेगी रौनक, महामारी के बीच स्कूल खोलने को लेकर सरकार की नई योजना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d