BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BNN खास: झारखंड की ब्यूरोक्रेसी का हाल….. केंद्र ने बदले सचिव, प्रभाव झारखंड पर भी

by bnnbharat.com
April 27, 2020
in Uncategorized
BNN खास: झारखंड की ब्यूरोक्रेसी का हाल….. केंद्र ने बदले सचिव, प्रभाव झारखंड पर भी

BNN खास: झारखंड की ब्यूरोक्रेसी का हाल..... केंद्र ने बदले सचिव, प्रभाव झारखंड पर भी

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: केंद्र सरकार ने कई विभागों के सचिव को बदल दि‍या है. इसका प्रभाव झारखंड में भी पड़ने की संभावना है. जल्द ही यहां भी कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किये जाने की उम्मीद है.

खाली होगा वन सचिव का पद

जानकारी हो कि केंद्र सरकार ने सचिव स्तर पर किये तबादले में झारखंड कैडर के कुछ अधिकारियों को भी नई जिम्मेवारी दी है. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये वन विभाग के अपर मुख्य सचिव इंदु शेखर चतुर्वेदी को नवीकरणीय ऊर्जा विभाग में सचिव बनाया गया है. वे जल्द ही केंद्र में योगदान देंगे. ऐसे में इस पद पर किसी अधिकारी को पदस्थाापित किया जाएगा. पहले से विभाग की कमान संभाल रहे अधिकारियों को पोस्टिंग इस पद पर करने से कई अन्य अधिकारि‍यों का तबादला होगा.

कई विभाग चल रहे प्रभार में

राज्य में आईएएस की कमी है. इसकी वजह से कई विभाग प्रभार में चल रहे हैं. कई विभाग सचिव विहीन हैं. हाल ही में अबू बकर सिद्दीख पी को कृषि सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इससे वर्तमान सचिव पूजा सिंघल पदस्थापन की प्रतीक्षा में हो गई है. सुनील कुमार की पोस्टिंग के कारण योजना एवं वित्ति सचिव का पद खाली हो गया है.

आईपीएस का होगा तबादला

सिर्फ आईएएस ही नहीं कई आईपीएस का तबादला भी होने की संभावना है. राज्य के 2006 बैच के आठ आईपीएस की प्रोन्नति शीघ्र होने वाली है. वे एसपी से डीआईजी बन जाएंगे. इससे एसपी स्तर के पद खाली हो जाएंगे. यहां अफसरों की पोस्टिंग होगी. इस कैडर के कई अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी हैं.

पहले से केंद्र में कई अधिकारी

झारखंड कैडर के कई अधिकारी पहले से केंद्र में प्रतिनियुक्त हैं. अमित खरे वर्तमान में केंद्रीय मानव संसाधन सचिव हैं. उन्हेंं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. एनएन सिन्हा को ग्रामीण विकास विभाग बनाया गया है. खरे इससे पहले सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेवारी संभाल चुके हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्वास्थ्यकर्मियों पर टूटा कोरोना का कहर, मैक्स अस्पताल में 2 डॉक्टर समेत 33 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित

Next Post

6.3 करोड़ सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों के लिए विशेष पैकेज मिले: कांग्रेस

Next Post
6.3 करोड़ सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों के लिए विशेष पैकेज मिले: कांग्रेस

6.3 करोड़ सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों के लिए विशेष पैकेज मिले: कांग्रेस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d