BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बीएनएन खासः आखिर क्या वजह रही कि जिस दिन काउंटिंग थी, उसी दिन राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक सेंट्रल डेप्यूटेशन में चले गए

by bnnbharat.com
January 3, 2020
in समाचार
बीएनएन खासः आखिर क्या वजह रही कि जिस दिन काउंटिंग थी, उसी दिन राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक सेंट्रल डेप्यूटेशन में चले गए

बीएनएन खासः आखिर क्या वजह रही कि जिस दिन काउंटिंग थी, उसी दिन राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक सेंट्रल डेप्यूटेशन में चले गए

Share on FacebookShare on Twitter

बड़ा सवाल:

  • काउंटिंग के दिन कैसे निकला नोटिफिकेशन, उसी दिन कैसे दिया दूसरे अफसर को चार्ज

  • काउंटिंग के दिन दोपहर 12:30 बजे जूनियर अफसर को पीसीसीएफ का दिया चार्ज

  • 1984 बैच के अफसर की अनदेखी कर 1986 बैच के अफसर को बना दिया पीसीसीएफ

  • यही नहीं पीसीसीएफ संजय कुमार ने सेंट्रल में एक पोस्ट नीचे के पद पर किया ज्वाइन

रांचीः झारखंड कैडर के आइएफएस (भारतीय वन सेवा) महकमा में एक बड़ा मामला सामने आया है. मामला यह है कि जिस दिन (23 दिसंबर) विधानसभा चुनाव की काउंटिंग चल रही थी, उस दिन झारखंड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ हेड ऑफ फोर्स) संजय कुमार का सेंट्रल डेप्यूटेशन में जाने का नोटिफिकेशन निकला.

उसी दिन दोपहर 12:30 बजे उन्होंने काफी जूनियर अफसर शशिनंद कुलियार को पीसीसीएफ की गद्दी थमा दी. इसकी चर्चा आइएफएस महकमे में तेज होते जा रही है.

शशिनंद कुलियार 1986 बैच के अफसर हैं, जबकि इस प्रक्रिया में उसने सीनियर 1984 बैच के अफसरों की अनदेखी की गईं.

केंद्र में एक पद नीचे ज्वाइन किया

पूर्व पीसीसीएफ संजय कुमार को सेंट्रल डेप्यूटेशन में जाने की इतनी हड़बड़ी थी कि काउंटिंग के दिन ही दोपहर 2 बजे के बाद दिल्ली के फ्लाइट पकड़ी.

खास तो यह रहा कि सेंट्रल में उन्होंने अपने ओहदे से एक पद नीचे ही ज्वाइन करना मुनासिब समझा. वे केंद्र में एडिशनल डायरेक्टर जनरल फॉरेस्ट कंजरवेटर बनाए गए हैं. जो उनके रैंक से एक रैंक पीछे का है.

पीसीसीएफ हेड ऑफ फोर्स का पद मुख्य सचिव रैंक का होता है. संजय कुमार झारखंड में लेवल 17 के पद पर थे, लेकिन केंद्र में उन्होंने लेवल 16 पर ही ज्वाइन किया.

कई शिकायतों के घेरे में हैं पीसीसीएफ संजय कुमार

पूर्व पीसीसीएफ संजय कुमार कई शिकायतों के घेरे में भी हैं. उनपर आइएफएस अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग का भी आरोप है. लोकायुक्त के पास पर्यावरण दिवस को लेकर मामला चल रहा है.

पर्यावरण दिवस पर ऐसे हुआ था खर्च, जिस पर जांच की आंच

  • पर्यावरण दिवस पर ब्रेकफास्ट पैकेट में खर्च किया- 5.90 लाख
  • टेबल, लेदर सोफा, टेबल क्लोथ, पाम ट्री पोट व वीआइपी टेबल पर खर्च- 5.60 लाख
  • हरियाली शपथ पत्र और प्रिंटिंग मैगजीन पर खर्च कर दिये- 6.66 लाख
  • ब्रेक फास्ट, लंच और डिनर में उड़ गये- 34.30 लाख

बिना प्राक्कलन के किया गया खर्च

किस मद में कितना खर्च किया गया-
• फेब्रिकेशन व प्रिंटिंग व फ्लैक्स डिस्प्ले: 2309840 रुपये
• स्टेज, राइसर व पोडियम: 3653070 रुपये
• वोलेंटियर: 161900 रुपये
• लेज साउंड व कल्चरल प्रोग्राम: 483800 रुपये
• बैलून व फूल डेकोरेशन: 918748 रुपये
• प्रतिभागियों पर खर्च: 88200 रुपये
• कोऑर्डिनेशन चार्ज: 32000 रुपये
• जूट झोला व नोट बुक: 370143.82 रुपये
• किताब प्रिंटिंग व बाइंडिंग: 20000 रुपये
• कॉफी-टेबल बुक: 81940 रुपये
• लंच डिनर व ब्रेकफास्ट: 3430950 रुपये
• डॉक्यूमेंटरी फिल्म: 1416000 रुपये
• प्रोग्राम होस्टिंग: 36000 रुपये
• हरियाली शपथ पत्र व प्रिंटिंग मैगजीन: 666066 रुपये
• एंकरिंग: 6500 रुपये
• फ्लैग व बैनर: 1429000 रुपये
• लॉ यूनिवर्सिटी: 90000 रुपये

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शकल बना परेशानी का सबब: पासपोर्ट कार्यालय ने किया पासपोर्ट देने से इंकार

Next Post

गोलीकांड के चार आरोपी गिरफ्त में, तीन अबतक फरार

Next Post
गोलीकांड के चार आरोपी गिरफ्त में, तीन अबतक फरार

गोलीकांड के चार आरोपी गिरफ्त में, तीन अबतक फरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d