BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BNN खास: आइपीएस पति का पावर, राज्य सेवा में तैनात पत्नी को दिला दिया एनओसी

by bnnbharat.com
June 11, 2020
in Uncategorized
BNN खास: आइपीएस पति का पावर, राज्य सेवा में तैनात पत्नी को दिला दिया एनओसी

BNN खास: आइपीएस पति का पावर, राज्य सेवा में तैनात पत्नी को दिला दिया एनओसी

Share on FacebookShare on Twitter

रवि भारती

  • झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा के चौथे बैच की अफसर हैं संजू कुमारी

  • संजू कुमारी की मार्च 2020 तक ही थी प्रतिनियुक्ति, झारखंड सरकार ने दिया एनओसी

  • राज्य प्रशासनिक सेवा के इतिहास में है यह पहली घटना

रांचीः अगर पति-पत्नी दोनों आइएएस हों तो सरकार प्रतिनियुक्ति में जाने की अनुमति देर-सवेर दे ही देती है. ऐसे आइएएस कैडर में कई उदाहरण हैं. वहीं आइपीएस पति दूसरे कैडर का हो और पत्नी झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा की अफसर हो तो पत्नी की दूसरे राज्य में प्रतिनियुक्ति की संभावना नहीं रहती है, लेकिन झारखंड सरकार की मंजूरी से यह असंभव भी संभव हो गया है. यूं कहें की झारखंड सरकार पति-पत्नी के अटूट रिश्ते के बीच बाधा नहीं बनी. पत्नी को दूसरे राज्य में प्रतिनियुक्ति पर जाने की अनुमति दे दी.

क्या है मामला

झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा के चौथे बैच की अफसर संजू कुमारी को मध्यप्रदेश में योगदान देने के लिए तीन साल की प्रतिनियुक्ति की मंजूरी दी गई. इसके बाद संजू कुमारी ने एक साल का और एक्सटेंशन मांगा. यह भी मिल गया. संजू कुमारी की प्रतिनियुक्ति की अवधि 14 मार्च 2020 तक ही मध्यप्रदेश में थीं. इसके बाद संजू कुमारी ने मध्यप्रदेश में ही सेवा समाहित करने के लिए झारखंड सरकार को लिखा. झारखंड सरकार ने भी मध्य प्रदेश में ही सेवा समाहित करने के लिए एनओसी भी दे दिया. हालांकि अब तक मध्य प्रदेश सरकार ने इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया है. कार्मिक ने फिर रिमांडर भेजा है कि वहां की सरकार ने आदेश नहीं निकाला है तो वापस अपने कैडर में योगदान दें.

राज्य सेवा की चौथे बैच की अफसर हैं संजू

संजू कुमारी राज्य प्रशासनिक सेवा के चौथे बैच की अफसर हैं. उनके पति आशीष कुमार मध्यप्रदेश कैडर के आइपीएस अफसर हैं. आशीष कुमार ने पत्नी संजू कुमारी को अपने राज्य में प्रतिनियुक्ति पर बुलाने के लिए सबसे पहले मध्यप्रदेश सरकार से एनओसी ली थी. इसके बाद झारखंड सरकार ने अड़चन दूर की.

कार्मिक ने लगाया था अड़ंगा

पहली बार झारखंड सरकार को जब संजू कुमारी ने आवेदन दिया था तो कार्मिक ने अडंगा लगाते हुए फाइल पर लिखा कि संजू कुमारी की सेवा नई है और दूसरी महत्वपूर्ण बात यह कि दूसरे राज्य में प्रतिनियुक्ति नहीं की जा सकती लेकिन मध्य प्रदेश सरकार ने कहा कि हमें कोई ऐतराज नहीं है, संजू देवी मध्य प्रदेश प्रशासन में सेवा दे सकती हैं. इसके बाद झारखंड सरकार ने भी उदारता दिखाते हुए मध्य प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर जाने की मंजूरी दे दी.

सीनियर एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात हैं संजू कुमारी

फिलहाल संजू कुमारी मध्य प्रदेश में सीनियर एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात हैं. मध्य प्रदेश में प्रीमियम सेवा लागू है लेकिन संजू कुमारी जबतक मध्य प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर रहेंगी, तबतक उन्हें प्रोन्नति नहीं मिलेगी. अपने कैडर में वापस आने के बाद ही प्रोन्नति मिलेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हेमंत सरकार सभी गरीब बच्चों को स्मार्टफोन उपलब्ध कराये: बाबूलाल मरांडी

Next Post

आज से बिहार के हर घर में पहुंचेगी PM मोदी की चिट्ठी

Next Post
आज से बिहार के हर घर में पहुंचेगी PM मोदी की चिट्ठी

आज से बिहार के हर घर में पहुंचेगी PM मोदी की चिट्ठी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d