BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गंगा नदी में पलटी यात्रियों से भरी नाव, 35 लोगों ने तैरकर बचाई जान, कई लापता

by bnnbharat.com
April 12, 2021
in समाचार
नदी में पलटी नाव, 2 की मौत, 10 लापता
Share on FacebookShare on Twitter

मुंगेरः बिहार के मुंगेर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तारापुर दियारा इलाके में रविवार की देर रात गंगा नदी में नाव पलट गई. मिली जानकारी अनुसार नाव तारापुर दियारा घाट से बरदह घाट की ओर आ रही थी, इसी दौरान नाव गंगा में बालू के टीले से टकरा गई, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में पलट गई. हादसे के वक्त नाव पर 40-50 के लोग सवार थे. 

वहीं, ट्रैक्टर, ट्रेलर, थ्रेसर के साथ ही अनाज की कई बोरियां भी नाव पर लदी हुई थीं. घटना के बाद नाव सवार सभी लोग और सामान जल में समा गए.

इसके बाद किसी तरह 35 लोग तैर कर बाहर निकले. जबकि अन्य लोग अब भी लपाता हैं. हालांकि, पुलिस इस घटना में केवल दो बच्चों के लापता होने की अधिकारिक पुष्टि कर रही है.

हादसे के बाद तैर कर बाहर आए किसान ने बताया कि नाव पर दो ट्रेक्टर और थ्रेसर, चार बाइक, अनाज की बोरियां, घोड़ा-घोड़ी समेत 40 से 50 लोग सवार थे. नाव पहसे से ही ओवरलोडेड थी.

ऐसे में बीच धार में बालू के टीले से टकरा जाने की वजह से नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. जैसे-तैसे 20-25 लोगों ने तैरकर जान बचाई. जबकि नाव पर लदी अनाज की बोरियों के समेत अन्य सामान गंगा की धार में समा गए.

वहीं, स्थानीय लोगों बताया कि उन्हें जब नाव डूबने की सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे और 30-35 लोगों को रेस्क्यू किया.

उन्होंने बताया कि रात होने की वजह से काफी दिक्कत हो रही थी. जिला प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं किया जा रहा था. हालांकि, घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की.

वर्धा गांव के ग्रामीण मो. केसर ने कहा कि ओवर लोडिंग के कारण यह हादसा हुआ है. नाव पहले से ही टूटी हुई थी.

इसके बादजूद क्षमता से अधिक सामान और लोगों को बैठा लिया गया, जिस वजह से नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई. अभी भी कई लोग लापता हैं. नाव मालिक भी अभी तक अपनी नाव की खोजबीन नहीं कर रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपडेटः हाईकोर्ट ने रांची सिविल सर्जन को कहा- भूल से ही गलत बयानी न करें, यह अपराध की श्रेणी में आता है

Next Post

कोरोना से जल्द उबरेगा भारत, अमेरिकी कंपनी का दावा

Next Post
बोलने और सांस के जरिए भी फैलता है कोरोना वायरस: अमेरिकी वैज्ञानिक

कोरोना से जल्द उबरेगा भारत, अमेरिकी कंपनी का दावा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d