BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गोदावरी नदी में पलटी नाव,7 के शव बरामद

by bnnbharat.com
September 15, 2019
in समाचार
गोदावरी नदी में पलटी नाव,7 के शव बरामद
Share on FacebookShare on Twitter

आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी में एक नाव पलटने की खबर आई है, नाव में करीब 62 लोग सवार थे। यह हादसा ईस्ट गोदावरी के देवीपटनम के नजदीक हुआ। नाव में सवार सभी पर्यटक थे जो पापीकोंडलु जा रहे थे। यह राजामुंदरी के नजदीक का एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। गोदावरी में इस समय बाढ़ आई हुई है।
जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर पर्यटकों से भरी एक नाव अचानक पलट गयी। नाव में सवार सभी लोग नदी में डूबने लगे। नाव के पलटते ही नदी किनारे उपस्थित लोगों में हड़कंप मच गया। अब तक 7 सात लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, करीब 17 लोगों को बचाया गया है जबकि दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीमें भेजी हैं। इसके अतिरिक्त दो नावें भी मौके पर भेजी गयी हैं। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक नाव में अत्यधिक लोगों के सवार होने से यह हादसा हुआ।

इतने बड़े हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने अपने मंत्रियों को मौके पर पहुंच कर बचाव व राहत कार्य की निगरानी करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने ईस्ट गोदावरी जिले के अधिकारियों से भी बात कर जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताया है साथ ही इस संबंध में अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राहत कार्य में ओनजीसी और नौसेना के हेलिकॉप्टरों का भी उपयोग करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में नौका संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने को कहा है, साथ ही नाव संचालकों के लाइसेंस भी चेक करने के निर्देश दिए हैं। इस समय बाढ. व बारिश के चलते आन्ध्र प्रदेश की नदियां उफान पर हैं। गोदावरी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘इंजीनियर्स डे’ के मौके पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Next Post

यूपी समेत देश के 14 राज्य में हो सकती है ज़ोरदार बारिश,अलर्ट जारी

Next Post
यूपी समेत देश के 14 राज्य में हो सकती है ज़ोरदार बारिश,अलर्ट जारी

यूपी समेत देश के 14 राज्य में हो सकती है ज़ोरदार बारिश,अलर्ट जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d