बोकारो: बोकारो के सिटी थाना अंतर्गत सेक्टर -1 में कार में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला. कार के पीछे का दोनों दरवाजा खुला हुआ है. सुबह में पड़ोस के चाय दुकान वाले ने देखा और जगाने का प्रयास किया परन्तु वह नहीं उठा. मृतक की पहचान मुन्ना पोद्दार के रूप में की गई है.
मृतक ड्राइवर था और कभी स्टैंड में तो कभी कार में सोया करता था. पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई. पुलिस ने मृतक के परिवार वालो को सूचना दे दी है.

