रांची: रांची के नगड़ी थाना पुलिस ने आज केनके जंगल से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान गांव के ही 48 वर्षीय नोवेल मुंडा के रुप में की गयी.
थाना प्रभारी ने बताया कि नोवेल सीधा सादा व्यक्ति था. उसका किसी से कोई लेना देना नहीं था. होली के दिन वह घर से निकला था. रात में वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने सोचा कि कहीं मेहमानी चला गया होगा लेकिन बाद में जंगल गये लोगों ने वहां शव देखा और गांव वालों को बताया.
थाना प्रभारी बंशी साहू ने बताया कि वह नशा करता था. इस लिये संभवतर: वह किसी के साथ शराब पिया होगा और इस दौरान हुए विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी गयी हो. फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की तहकीकात में लगी हुई है.

