BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पंचायत सेवक व उसकी पत्नी का शव बरामद, रिश्वत लेने के आरोप में जा चुका है जेल

कुछ दिन पहले घूस लेते रंगे पकड़ा गया था पंचायत सेवक

by bnnbharat.com
August 19, 2020
in समाचार
कोरोना का कहरः झारखंड में कोरोना से 15वीं मौत
Share on FacebookShare on Twitter

डालटनगंज/रांची: झारखंड के पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के बिनेका का गांव में पंचायत सेवक विरोधी सिंह ने अपनी पत्नी ललिता देवी को टांगी से काट कर हत्या कर डाली. इसके बाद खुद भी उसने कुएं में कूदकर जान दे दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया और हत्या और आत्महत्या समेत सभी पहलु को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

कुछ दिन पहले घूस लेते रंगे पकड़ा गया था पंचायत सेवक

पत्नी की हत्या के बाद खुद खुदकुशी करने वाले पंचायत सेवक विरोधी सिंह को कुछ दिन पहले एसीबी की टीम ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. लेकिन कोविड के विशेष गाइडलाइंस के अनुसार वो 45 दिनों के लिए पीआर बांड पर जमानत पर था और फिर उसका जेल जाना तय था.  हत्या और आत्महत्या मामले में पड़ोसियों ने बताया कि निलंबित पंचायत सेवक विरोधी सिंह का मंगलवार को पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसी विवाद में विरोधी सिंह ने टांगी से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर डाली और बाद में वह घर के कुएं में कूद गया. कुएं में कूदने से पहले विरोधी सिंह ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उसका चेहरा विकृत हो गया. जिसके कारण कुएं से निकालने के बावजूद परिजन उसे पहचान नहीं पाए.

गौरतलब है कि विरोधी सिंह पांकी प्रखंड के अंबाबार पंचायत में तैनात था. 20 जून को पलामू में प्रमंडलीय एसीबी की टीम ने घूस लेने के आरोप में विरोधी सिंह को गिरफ्तार किया था और न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, वहीं, मृतक के परिजन लगातार अपना बयान बदल रहे हैं. परिजन पुलिस को यह भी बता रहे हैं कि हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति ने की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्वास्थ्य मंत्री रिम्स में भर्ती, अभी कोविड-19 के नहीं दिख रहे लक्षण

Next Post

गेरुआ पुल की बदहाली के कारण आवागमन बाधित, करोड़ों का राजस्व नुकसान

Next Post
गेरुआ पुल की बदहाली के कारण आवागमन बाधित, करोड़ों का राजस्व नुकसान

गेरुआ पुल की बदहाली के कारण आवागमन बाधित, करोड़ों का राजस्व नुकसान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d