मेदिनीनगर: पलामू-हैदरनगर थाना क्षेत्र के परता गांव स्थित बागीचा में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है. बताया गया है कि स्थानीय ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद हैदरनगर थाना पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

