बोकारो: गोमिया रेलवे स्टेशन के समीप पुलिया के पास लगभग 35 से 40 वर्षीय व्यक्ति घायल अवस्था में लहूलुहान बेसुध पास के खेत में पड़ा हुआ मिला.
ग्रामीणों ने जब देखा तो उक्त व्यक्ति के शरीर में किसी प्रकार का कोई हरकत नहीं दिखी तब जाकर लोगों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी.
पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करते हुए पाया कि उक्त व्यक्ति के जेब में कीटनाशक दवा पाई गई.
पुलिस ने उक्त अधेड़ को स्थानीय अस्पताल ले जाकर वहां चिकित्सकों से जांच कराने की बात कही. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
थाना प्रभारी आशीष ने कहा कि व्यक्ति के पास कीटनाशक दवा मिला है, लेकिन चिकित्सकों द्वारा जांच किए जाने के बाद ही कुछ कहा जा सकता.

