मेदिनीनगर: डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन के समीप रेल लाइन पर आज सुबह अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. उसका शव डाउन लाइन के पास पड़ा देख लोगों ने रेल कर्मियों को जानकारी दी. युवक की पहचान नहीं हो सकी है. युवक ने आत्महत्या की या यह दुर्घटना है इस बारे में कोई कुछ नहीं बता पा रहा है.

