रांची: रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बड़ा तालाब से रविवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है.
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला और मामले की छानबीन में जुट गयी. पुलिस शव को शिनाख्त कराने में जुटी है.
जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बड़ा तालाब में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति के शव को तैरते हुए देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी.

