दुमका: झारखंड में जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र पहरीडीह गांव निवासी मृत खाताधारक की आश्रित पत्नी को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बैंक ऑफ इंडिया ने आज बीमित राशि दो लाख रुपए प्रदान किया.
बैंक ऑफ इंडिया की जरमुंडी शाखा के प्रबंधक कृष्ण मुरारी ने पूर्व में बैंक के एक खाताधारक की मृत्यु के पश्चात मृत आश्रित की पत्नी बाहामुनी टुडू को को आज प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमित राशि दो लाख चेक प्रदान किया.
जानकारी के अनुसार, जिले के जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के पहरीडीह ग्राम पंचायत निवासी बैंक खाता धारक मोटा बास्की की 20 नवंबर 2019 में हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई थी. मृतक ने बैंक ऑफ इंडिया की जरमुंडी शाखा में 29 जुलाई 2019 को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत अपना बीमा कराया था.
इसमें उसने अपनी पत्नी बहामुनी टुडू का नाम को नॉमिनी के रूप में अंकित कराया था. मृतक आश्रित की पत्नी ने अकाउंट पे चेक से प्राप्त किया.
इस मौके पर शाखा प्रबंधक के अलावा पहरीडीह पंचायत के उप मुखिया मुकेश यादव मौजूद थे.

