BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मोतिहारी में बॉयलर फटने से 4 लोगों की मौत, कई घायल

by bnnbharat.com
November 16, 2019
in Uncategorized
मोतिहारी में बॉयलर फटने से 4 लोगों की मौत, कई घायल

मोतिहारी में बॉयलर फटने से 4 लोगों की मौत, कई घायल

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: बिहार के मोतिहारी में स्थित एनजीओ के एक किचन में बॉयलर फटने से चार लोगों की मौत हो गई है. वहीं पांच से ज्यादा लोग घायल हैं. यह घटना शनिवार सुबह सुगौली में घटित हुई. घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है.

घटनास्थल पर राहत और बचाव का कार्य जारी है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है. जानकारी के अनुसार घटना उस समय घटी जब कुछ लोग सरकारी विद्यालयों में बच्चों के लिए मिड डे मील सप्लाई करने वाले एनजीओ की रसोई में खाना बना रहे थे.

सुगौली नगर परिषद के स्कूलों के लिए खाना बनाया जा रहा था. इसी बीच सुबह करीब पांच बजे बॉयलर में धमाका हो गया. जिसके कारण मकान के परखच्चे उड़ गए. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. विस्फोट की आवाज सुनने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया.

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री विधायक रामचंद्र सहनी भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चुनाव धनबल से नहीं जनबल से जीता जाएगा : बिष्णु प्रसाद

Next Post

वायु प्रदूषण: दिल्ली-एनसीआर में AQI में सुधार, हवा आज भी जहरीली

Next Post
वायु प्रदूषण: दिल्ली-एनसीआर में AQI में सुधार, हवा आज भी जहरीली

वायु प्रदूषण: दिल्ली-एनसीआर में AQI में सुधार, हवा आज भी जहरीली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d