BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हैंडपंप से निकला खौलता हुआ पानी

by bnnbharat.com
January 5, 2020
in Uncategorized
हैंडपंप से निकला खौलता हुआ पानी

हैंडपंप से निकला खौलता हुआ पानी

Share on FacebookShare on Twitter

 महाराष्ट्र: मुंबई से 150 किलोमीटर दूर पालघर जिले के चिखले गांव में एक हैंडपंप से अचानक गर्म पानी निकलने लगा. पानी कोई हलका गर्म नहीं बल्कि खौलता हुआ पानी निकला जिससे 2 लोग जल भी गए. इसके बाद पूरे गांव में हंगामा हो गया. जिसके बाद हैंडपंप पर मराठी भाषा में लिख दिया गया कि इस हैंडपंप से गर्म पानी आ रहा है. इसे संभलकर छुएं. 

ये हैंडपंप पालघर के चिखले गांव की जिला परिषद के स्कूल में लगा है. इलाके के लोगों का कहना है कि शनिवार को अचानक से गर्म पानी आने लगा. स्कूल के अध्यापकों का कहना है कि जब उन्हें बच्चों ने गर्म पानी आने की बात कही तो पहली बार तो उन्हें ये बात झूठ लगी लेकिन जब उन्होंने खुद इसकी जांच की तो पता लगा कि इसमें काफी गर्म पानी था और उससे भाप निकल रही थी.

इस खबर के आने के बाद इलाके के ग्राम विकास अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पानी की जांच के लिए उसे सरकारी लैब में भेजा. इस दौरान गांव के लोगों को पानी का इस्तेमाल ना करने के लिए कहा गया. रिपोर्ट आने के बाद पानी में किसी भी तरह का केमिकल ना होने की बात सामने आई लेकिन रिपोर्ट आते-आते गर्म पानी पूरी तरह से सामान्य होकर आने लगा यानी बुधवार 2 जनवरी से पानी फिर से उसी तरह से आने लगा जैसे आया करता था.

पालघर और दहाडू, ये ऐसे इलाके हैं, जहां पर अक्सर छोटे भूकंप आते रहते हैं. ये भूकंप 3.01 या 3.20 मैग्नीच्यूट तक के आते हैं.  इस इलाके को लेकर वैज्ञानिकों का कहना है कि भूगर्भीय प्लेटों में बदलाव हो रहा है, जिसके कारण छोटे भूंकप आते हैं. लेकिन इस गर्म पानी की घटना से इलाके के लोगों में एक डर का माहौल है और लोगों का कहना है कि ये इस इलाके में जल्द ही बड़े भूकंप आने की तरफ इशारा कर रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एयर इंडिया उड़ान भरती रहेगी और परिचालन का विस्तार भी करेगी : CMD अश्वनि लोहानी

Next Post

कासिम सुलेमानी की मौत से नाराज जरीफ ने पोम्पियो को बताया ‘अहंकारी विदूषक’

Next Post
कासिम सुलेमानी की मौत से नाराज जरीफ ने पोम्पियो को बताया ‘अहंकारी विदूषक’

कासिम सुलेमानी की मौत से नाराज जरीफ ने पोम्पियो को बताया 'अहंकारी विदूषक'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d