BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बोकारो चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की 50 वीं वर्षगांठ पर परिचर्चा का आयोजन

by bnnbharat.com
October 21, 2019
in Uncategorized
बोकारो चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की 50 वीं वर्षगांठ पर परिचर्चा का आयोजन

Bokaro Chamber of Commerce and Industries organizes the 50th anniversary discussion

Share on FacebookShare on Twitter

संजय कुमार
बोकारो : बोकारो चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की स्थापना के 50 वीं वर्षगांठ की स्वर्ण जंयती 213 बोकारो कैंप 2 स्थित जायका हैपिनेस के सभागार में किया गया. मुख्य अतिथि सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की. जिसके बाद चेंबर के द्वारा सांसद महोदय को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया.

बोकारो चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज, बोकारो जिले के उद्यमी व्यवसायियों की प्रतिनिधि संस्था है. 1969 में संस्था का गठन बोकारो जिले में उद्योग-व्यवसाय को बढ़ावा देने एवं उद्योग व्यवसाय में आ रही कठिनाईयों को दूर करने हेतु किया गया था. विगत 50 वर्षों से बोकारो चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज बोकारो जिला के समग्र विकास हेतु निरन्तर प्रयत्नशील है.

बोकारो झारखंड का महत्वपूर्ण औद्योगिक जिला है, जबकि विकास के सभी मापदंड तथा आधाभूत संरचनाएं जैसे – मानव संसाधन , उद्योग के उपयुक्त जमीन एवं प्रचूर कोयला होने के बावजूद जिले का समग्र विकास नहीं हो पाया है.

बोकारो चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष संजय बैद्य ने कहा की बोकारो के समग्र विकास के लिये बोकारो के सभी संवेदनशील लोगों को मिलकर प्रयास करना होगा. औधोगिक शहर का दर्जा प्राप्त होने के बावजूद तथा सभी संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद बोकारो का समग्र विकास होना बाकी है.

सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है. पहले की अपेक्षा काफी विकास हुआ है और आगे भी होता रहेगा. बोकारो इस्पात संयंत्र की उत्पादन क्षमता बढ़ाई जायेगी साथ ही उन्होंने कहा कि बोकारो से उड़ान भी जल्द शुरू होगी. बोकारो के लीज धारकों के सामने विकट समस्या लीज रेट की है, उस पर भी वे सक्षम पदाधिकारियों के सम्पर्क में है, और जल्द इसका निदान निकाला जायेगा.

सिंह ने कहा कि बोकारो में गेल का प्लांट लगने से रोजगार बढ़ेगा व कई अन्य प्लांट भी लगने की प्रकिया में है.

समग्र विकास पर परिचर्चा करते हुए संस्था के अधिकारियों ने कई सुझाव दिए.

निम्नलिखित सुझाव निवेदित है :

# चंदनकियारी में प्रस्तावित फूडपार्क तथा मल्टीस्पेश्यालिटी अस्पताल प्रस्तावित था, बाधाओं को दूर कर उन्हें शुरू करवाया जाए.
# बोकारो प्लस टू तक की शिक्षा में अव्वल स्थान रखता है, परन्तु उच्च शिक्षा की व्यवस्था यहां नहीं है, अत: मेडिकल कॉलेज एवं अभियंत्रण महाविद्यालय की स्थापना की यहां नितांत आवश्यकता है ताकि बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े तथा बौद्धिक संपदा का पलायन न हो.
# जिले में पर्यटन उद्योग की काफी संभावनाए है, अतः स्थल चयनित कर पर्यटन उद्योग को बढ़ावा दिया जाए. जैसे NH 32 धनबाद रोड पर कुम्हरी में चेचका धाम जो कि पौराणिक स्थल है. कहते हैं कि यहां भगवान राम के पदचिन्ह हैं, गरगा डैम एव तेनु डैम का विकास पर्यटन स्थल के रूप में किया जाए.
# चंद्रपुरा को बोकारों से जोड़ने के लिए वर्षों पहले पुल बना था परन्तु सम्पर्क पथ के आभाव में वह चालू नहीं हो पाया है. सम्पर्क पथ बनने से बोकारो से चंद्रपुरा की दूरी काफी कम हो जाएगी.
# चास रेलवे स्टेशन का विकास कर उसको चालू करवाया जाए जिससे ग्रामीण आबादी रेल से जुड़ सके. बोकारो को आद्रा से हटाकर धनबाद रेल मंडल या रांची रेल मंडल में शामिल किया जाए.
# पूर्व में केन्द्र सरकार ने घोषणा कि थी कि प्रत्येक राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर प्रत्येक 30 कि०मी पर ट्रामा सेन्टर खोला जाएगा अतः बोकारो में एक ट्रामा सेंटर खुलने से दुर्घटनाग्रस्त लोगों का जीवन बचेगा.
# लगभग आधा चास 566 नम्बर खाता पर बसा है परन्तु गैरमजूरवा बोल कर रसीद भी नहीं कट रही है और म्यूटेशन भी नहीं हो रहा है, जबकि इसी खाता पर 50-50 वर्षों से लोग बसे हैं,
अत: पहले से जिनकी रसीद कट रही हो उनकी रसीद कटवाने का आदेश निर्गत किया जाए.
# बोकारो इस्पात संयंत्र के पास हजारों एकड़ जमीन अनुपयोगी पड़ी हुई है एवं अतिकृमित हो रही है
उस जमीन पर अन्य विकास कार्यों की अनुमति मिले तो बोकारो क्षेत्र का विकास होगा.
# चास उपनगर में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना करवाई जाए.
# चंदनकियारी में बन रहे ग्रीड को यथाशीघ्र चालू करवाया जाए.
# बोकारो की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए आउटर रिंग रोड बनवायी जाए.
# बोकारो जिले में नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाए.

बोकारो चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के स्वर्ण जंयति पर सासंद द्वारा चैंबर के 50 संस्थापक व पुराने सदस्यों को भी सम्मानित किया गया.

सम्मानित होने वाले सदस्य

श्याम सुन्दर अग्रवाल, सज्जन अग्रवाल, जगदीश केजरीवाल, सुरेन्द्र सिंह साहनी, अशोक तनेजा, पी ए जकारिया, अशोक गोयल, काशीनाथ पोद्दार, काशीनाथ केडिया, सोहन लाल शर्मा, ज्ञान शर्मा ,जयंत एम सेठ
सुबोध अग्रवाल, बैधनाथ केजरीवाल, किशन रिटोलिया, नरेश केजरीवाल ,नरेश लोधा, दिनेश जोशी, विरेंद्र जैन, महेश केजरीवाल, कुन्दन बिहानी, मनोहर लाल हेमका, प्रकाश कोठारी, दिनेश चड्डा सहित 50 अन्य लोग थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

क्या बड़कागांव BDO को बचा रही है पुलिस ?

Next Post

हंसडीहा में दो ट्रक में टक्कर, मुख्य मार्ग जाम

Next Post
हंसडीहा में दो ट्रक में टक्कर, मुख्य मार्ग जाम

हंसडीहा में दो ट्रक में टक्कर, मुख्य मार्ग जाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d