BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वाईफाई सिटी के रूप में विकसित हुआ बोकारो शहर

by bnnbharat.com
January 25, 2021
in समाचार
वाईफाई सिटी के रूप में विकसित हुआ बोकारो शहर
Share on FacebookShare on Twitter

■ बोकारो शहर के घनी आबादी तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को वाईफाई जोन में किया गया विकसित

■ वाईफाई जोन में अब बोकारो के शहरवासी 10 एमबीपीएस स्पीड के साथ मुफ्त में लेंगे वाईफाई सेवा का लाभ

बोकारो :- साइबर हब बनने की दिशा में बोकारो जिला अग्रसर अग्रसर हो रहा है. राज्य सरकार तथा बोकारो जिला प्रशासन के अथक प्रयास से बोकारो जिला को वाईफाई जोन में विकसित किया जा रहा है. इसी दिशा में बोकारो जिला प्रशासन द्वारा जे0सी0एन0एल के साथ मिलकर बोकारो शहर को वाईफाई सिटी के रूप में विकसित करने हेतु आम लोगों के लिए मुफ्त वाईफाई सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है. हाल के दिनों में बोकारो शहर के घनी आबादी तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को वाईफाई जोन में परिवर्तित करते हुए वहां पर आम लोगों को 10 एमबीपीएस स्पीड के साथ मुफ्त में वाई-फाई सेवा प्रदान की जा रही है. उपायुक्त बोकारो श्री राजेश सिंह ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर बोकारो जिला के लोगों के लिए मेट्रो शहर के तर्ज पर सेवाएं प्रदान करने हेतु बोकारो जिला कई स्तरों पर कार्य कर रहा है. इसी के तहत बोकारो शहर को वाईफाई जोन में परिवर्तित करने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है. जिला सूचना पदाधिकारी श्री धनंजय कुमार ने बताया कि बोकारो जिला को वाईफाई सिटी के रूप में विकसित करने हेतु कुल 9 स्थलों का चयन कर लिया गया है तथा 9 स्थलों में से 6 स्थलों पर वर्तमान में मुफ्त वाईफाई सेवा 10 एमबीपीएस स्पीड के साथ प्रदान की जा रही है.

■ बोकारो जिला के निम्न स्थानों का चयन वाईफाई सिटी हेतु किया गया है-

1. उपायुक्त कार्यालय, कैंप-2 बोकारो.

2. नया मोड़ (बस पड़ाव).

3. प्रखंड कार्यालय चास.

4. बीजीएच अस्पताल सेक्टर-4

5. सिटी सेंटर सेक्टर-4

6. अनुमंडल कार्यालय चास.

7. अनुमंडल कार्यालय बेरमो (तेनुघाट) .

8. धर्मशाला मोड़ चास.

9. राम मंदिर सेक्टर-1

■ निम्न स्थलों को वाईफाई सिटी के तहत वाईफाई जोन में 10 एमबीपीएस स्पीड के साथ परिवर्तित किया गया-

1. उपायुक्त कार्यालय कैंप टू बोकारो

2. प्रखंड कार्यालय चास

3. बीजीएच चास अस्पताल सेक्टर 4

4. सिटी सेंटर सेक्टर-4

5. अनुमंडल कार्यालय चास

6. अनुमंडल कार्यालय बेरमो (तेनुघाट)

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बीमार लालू ने झारखंड हाईकोर्ट में लगाई गुहार, जमानत पर जल्द करें सुनवाई

Next Post

खाद्य नमूना का रिपोर्ट अवमानक पाए जाने पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Next Post

खाद्य नमूना का रिपोर्ट अवमानक पाए जाने पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d