लाातेहार: लातेहार मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत औराटांड़ा गांव में में शनिवार की देर रात शादी समारोह में डांस कर रहे लोगों के बीच एक बोलेरो घुस गई. इस हादसे में दूल्हा के चचेरे भााई की मौत हो गई, जबकि सात लोग जख्मी हो गए.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनिका के औराटांड़ गांव में जगदीश उरांव के घर धनकारो गांव से बारात आई थी. बारात में आई एक बोलेरो में मोबाइल चार्ज लगाने गए एक युवक ने जैसे ही चाबी ऑन कियाए गाड़ी स्टार्ट होकर पीछे की ओर तेजी से बढ़ी. लोग कुछ समझ पाते इसके पहले ही डांस कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए.
मौके पर ही मंगरा उरांव ने दम तोड़ दिया. मृतक के शव को मनिका थाना पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमाॅर्टम के लिए लातेहार भेज दिया.

