BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के नाम से करोड़ों की धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

by bnnbharat.com
July 8, 2020
in समाचार
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के नाम से करोड़ों की धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई:  मुंबई की आयोसिस स्पा एंड वेलनेस कंपनी की एमडी किरन बावा और डायरेक्टर विनय भसीन समेत छह लोगों पर ठगी के आरोप में हजरतगंज में केस दर्ज कराया गया है. आपको जान कर हैरत होगी की इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के नाम से लखनऊ में करोड़ों की धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. दोनों पर आरोप है कि शिल्पा शेट्टी को अपनी कंपनी का ब्रांड अंबेसडर बताते हुए आकर्षक कमाई का ऑफर देकर पैसा इंवेस्ट कराया था.

कारोबारी रोहितवीर सिंह का कहना है कि किरन बावा ने शिल्पा शेट्टी को अपनी कंपनी का ब्रांड अंबेसडर बताते हुए आकर्षक कमाई का ऑफर देते हुए फ्रेंचाइजी दी थी. किरन बावा के झांसे में आकर उन्होंने कंपनी में लाखों रुपये निवेश कर दिए. नुकसान होने पर कंपनी के अधिकारियों ने सेंटर बंद करने की धमकी दी.

इस मामले में एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि आयोसिस स्पा कंपनी की एमडी और डायरेक्टर समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

रोहितवीर ने आगे बताया कि 2018 में आयोसिस स्पा एंड वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर ने उन्हें बताया था कि हजरतगंज में कंपनी की फ्रेंचाइजी खोली हो गई है. अगर वह निवेश को तैयार हैं तो कंपनी उन्हें फ्रेंचाइजी दे सकती है. किरन बावा ने बताया था कि शिल्पा शेट्टी कंपनी की ब्रांड अंबेसडर हैं और उनकी फ्रेंचाइजी का उद्घाटन वही करेंगी. यही नहीं किरण ने शिल्पा शेट्टी के कंपनी का प्रचार करते हुए कई फोटो भी दिखाए.

रोहितवीर ने आगे बताया कि ग्राहकों को जरूरत से ज्यादा डिस्काउंट दिया जाता था. परेशान होकर फ्रेंचाइजी के पूर्व संचालकों से संपर्क किया तो असली कहानी सामने आई. पूर्व संचालकों ने बताया कि कंपनी के मालिक मनमानी करते हैं. पहले लालच दिखाकर फ्रेंचाइजी देते हैं, फिर मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न शुरू कर देते हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुजफ्फरपुर में बना 4 कंटेनमेंट जोन

Next Post

भागलपुर में 9- 13 जुलाई तक लॉकडाउन, डीएम ने दिया निर्देश

Next Post
भागलपुर में 9- 13 जुलाई तक लॉकडाउन, डीएम ने दिया निर्देश

भागलपुर में 9- 13 जुलाई तक लॉकडाउन, डीएम ने दिया निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d