BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नेपाल में बम धमाका: आठ लोग घायल

by bnnbharat.com
March 15, 2021
in समाचार
नेपाल में बम धमाका: आठ लोग घायल
Share on FacebookShare on Twitter

बीएनएन डेस्कः  दक्षिण-पूर्वी नेपाल के लाहान जिले के सिराहा में खचाखच भरे सरकारी कार्यालय में प्रेशर कुकर बम फटने से कम से कम आठ लोग घायल हो गए. मीडिया में आईं खबरों में यह जानकारी दी गई है. द काठमांडू पोस्ट समाचार पत्र ने सहायक मुख्य जिला अधिकारी कृष्ण कुमार निरौला के हवाले से कहा कि बम भूमि राजस्व कार्यालय के प्रथम तल पर फटा. समाचार पत्र के अनुसार, धमाके में कम से कम आठ कर्मचारी घायल हो गए, जिसमें पांच पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं.

डीएसपी तपन दहल ने कहा, गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का लाहान के सप्तऋषि अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि अन्य घायलों के लाहान अस्पताल में भर्ती कराया गया है. माय रिपब्लिका समाचार पत्र के अनुसार जय कृष्ण गोइत की अगुवाई वाले सशस्त्र संगठन जनतांत्रिक तराई मुक्ति मोर्चा (क्रांतिकारी) ने धमाके की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि यह भ्रष्टाचार के खिलाफ संगठन के अभियान का हिस्सा है.

घटना के कुछ घंटे बाद जारी एक बयान में संगठन ने कहा, हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तौर पर दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर प्रेशर कुकर में बम लगाया था. बयान में कहा गया है कि अगर भ्रष्टाचार चलता रहा तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी और नेपाल सरकार तथा प्रांतीय सरकार इसके लिये जिम्मेदार होंगी. जनतांत्रिक तराई मुक्ति मोर्चा भारत की सीमा से लगे मैदानी तराई इलाकों के लोगों को वृहद राजनीतिक और आर्थिक अधिकार देने की मांग करता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार के डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद, कहा- जलील होने के लिए नहीं बैठे हैं

Next Post

आने वाले समय में PM मोदी को भगवान मानेंगे लोग, उनकी जय-जयकार करनी चाहिएः तीरथ सिंह रावत

Next Post
आने वाले समय में PM मोदी को भगवान मानेंगे लोग, उनकी जय-जयकार करनी चाहिएः तीरथ सिंह रावत

आने वाले समय में PM मोदी को भगवान मानेंगे लोग, उनकी जय-जयकार करनी चाहिएः तीरथ सिंह रावत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d