BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अफगानिस्तान: काबुल में शादी समारोह में जोरदार धमाका

by bnnbharat.com
August 18, 2019
in समाचार
अफगानिस्तान: काबुल में शादी समारोह में जोरदार धमाका
Share on FacebookShare on Twitter

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार देर रात हुए आत्‍मघाती बम विस्फोट में कम से कम 40 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टोलो न्यूज ने गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि यह विस्फोट पश्चिम काबुल के एक वेडिंग हॉल में हुआ। इस समारोह में एक हजार से ज्‍यादा मेहमान उपस्थित थे। एक अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। मृतकों का आधिकारिक आंकड़ा बाद में जारी किया जाएगा।

अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के अनुसार, घटना शनिवार रात स्थानीय समय अनुसार 10.40  बजे की है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नुसरत रहीमी ने बताया कि अभी इस हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। इसलिए यह नहीं कहा जा सकता है कि इस धमाके पीछे की क्या वजह है। इस इलाके में अल्पसंख्यक शिया हजारा समुदाय के लोग काफी संख्या में रहते हैं।

नुसरत रहीमी ने बताया कि हमलावर ने समारोह के दौरान उपस्थित लोगों के बीच विस्‍फोट कर दिया। यह विस्‍फोट शादी के स्‍टेज के पास हुआ जहां म्‍यूजिशियन उपस्थित थे। एक प्रत्‍यक्षदर्शी का दावा है कि हमले में कई बच्‍चे भी मारे गए हैं। एक चश्‍मदीद ने बताया कि विस्‍फोट के बाद वेडिंग हॉल में अफरातफरी और चीख पुकार मच गई। 

काबुल में इसी महीने यह दूसरा हमला है। 8 अगस्त को हुए धमाके में 14 लोग मारे गए थे, जबकि 145 घायल हुए थे। पश्चिमी इलाके में अफगान सुरक्षाकर्मियों को तालिबान ने अपना निशाना बनाया था। इसके लिए कार का इस्तेमाल किया गया था। तालिबान और इस्‍लामिक स्‍टेट ग्रुप के आतंकी इस तरह के हमलों को अंजाम देते रहते हैं।

अफगानिस्तान में इस साल 28 सितंबर को चुनाव होने हैं। इसे लेकर अमेरिका और तालिबान के बीच चल रही वार्ता के साथ ही हिंसा बढ़ गई है। इस धमाके ने अफगानिस्तान की राजधानी में पिछले कुछ दिनों से बहाल हुई शांति फिर छीन ली है। इस बम विस्‍फोट की घटना को अफगानिस्‍तान का इस साल का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पहली बार मुख्य सचिव डीके तिवारी ने साझा की दिल की बात सिर्फ BNN भारत के साथ उनकी पसंदीदा फिल्म है मदर इंडिया

Next Post

जम्मू-कश्मीर: पाक और चीन को यूएनएसी में तगड़ा झटका

Next Post
जम्मू-कश्मीर: पाक और चीन को यूएनएसी में तगड़ा झटका

जम्मू-कश्मीर: पाक और चीन को यूएनएसी में तगड़ा झटका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d