अरविन्द पटेल,
महराजगंज: जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की गंभीरता के दृष्टिगत 12 व 13 जून को प्रेषित किये गये कोरोना नमूनों की जांच रिपोर्ट कल देर रात्रि को प्राप्त हो गई है, जिसके अनुसार जांच में 14 नमूना पॉजिटिव पाये गये है.
पाजिटिव पाये गये मरीजों की लिस्ट
एक मरीज सुनारी मोहल्ला- लक्ष्मीपुर
एक मरीज परसिया टोला- फरेंदा
एक मरीज मुझैना बुजुर्ग- मिठौरा
2 मरीज मिश्रौलिया
एक मरीज पारसखाण
एक मरीज विशेश्वरपुर – बृजमनगंज
3 मरीज सिसवा बाजार
एक मरीज कैमी – निचलौल
एक मरीज सौराह- बृजमनगंज
2 मरीज भैसला- कैंपियरगंज
सभी मरीजों को इलाज हेतु कोविड केयर हॉस्पिटल पुरैना भेजा गया है. इस प्रकार अब जनपद में कुल कोरोना मामले 118 हो गए हैं. वही कोरोना सक्रिय मामले 53 हो गयें हैं.

