बोकारो: सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के ए शॉपिंग सेंटर के पास बच्चों की खेलने वाली गुड़िया में जिलेटिन बम मिला है. किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से खिलौना के अंदर जिलेटिन बम प्लांट किया गया था.
खिलौना जिसमें बम भरा गया था उसे 12 ए शॉपिंग सेंटर के पास रहने वाले विजय कुमार डे नाम के व्यक्ति के घर में फेंक दिया गया था. हालांकि बम विस्फोट नहीं हुआ. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी.
बता दें कि बोकारो पुलिस ने रांची से बम निरोधक दस्ते को बुलाया. बम निरोधक दस्ता ने बम को डिफ्यूज कर दिया.

