BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को जमानत दी, शोविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज की

by bnnbharat.com
October 7, 2020
in समाचार
मोबाइल बंद कर फरार हुई रिया चक्रवर्ती, मुंबई की गलियों को छान रही बिहार पुलिस
Share on FacebookShare on Twitter

28 दिन बाद जेल से रिहा होंगी रिया चक्रवर्ती

रांचीः बांबे हाईकोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को जमानत दे दी है. सुशांत केस में ड्रग्स ऐंगल सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था. ड्रग चैट केस में रिया चक्रवर्ती को लगभग 28 दिन बाद  बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है.एनसीबी ने रिया को 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था. बॉम्बे हाई कोर्ट ने रिया के भाई  को जमानत नहीं दी है. रिया के साथ ही सुशांत के स्टाफ रहे सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को भी जमानत दे दी गई है.

रिया की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट ने शौविक चक्रवर्ती और कथित ड्रग पेडलर अब्दुल बासित परिहार को बेल नहीं दी है. माना जा रहा है कि शौविक चक्रवर्ती की ड्रग्स खरीदने को लेकर सामने आई चैट्स पर अभी जांच चल रही है इसलिए उन्हें बेल नहीं मिली है. रिया चक्रवर्ती के पास से एनसीबी ने किसी प्रकार की कोई ड्रग्स बरामद नहीं की है और इस आधार पर भी उनकी जमानत का दावा मजबूत था.

रिया चक्रवर्ती को 1 लाख के निजी बॉन्ड पर जमानत दी गई है. रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने कोर्ट से कहा है कि बेल बॉन्ड को पूरा करने के लिए 1 महीने का वक्त दिया जाए. ऐसे में माना जा रहा है कि रिया अभी तुरंत जेल से शायद ही बाहर आ सकें. एनसीबी ने कोर्ट से इस बेल के आदेश पर स्टे भी मांगा था जिसे बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है. रिया चक्रवर्ती को एनडीपीएस एक्ट की धारा 27A के कारण जमानत नहीं मिल रही थी. लोअर कोर्ट ने दो बार उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था. ड्रग चैट केस में एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती के अलावा उनके भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत के स्टाफ सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत सहित कई कथित ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया था. इसके अलावा इस केस में एनसीबी ने बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुलप्रीत से भी पूछताछ की थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रशासनिक मशक्कत के बाद कोयले की ढुलाई शुरू

Next Post

जिले में घर-घर जाकर कराई गई गर्भवती महिलाओं की गोदभराई

Next Post
जिले में घर-घर जाकर कराई गई गर्भवती महिलाओं की गोदभराई

जिले में घर-घर जाकर कराई गई गर्भवती महिलाओं की गोदभराई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d