BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

छात्रावास को बम विस्फोट कर उड़ाया, सहयोगी घायल

by bnnbharat.com
April 4, 2020
in Uncategorized
छात्रावास को बम विस्फोट कर उड़ाया, सहयोगी घायल
Share on FacebookShare on Twitter

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में ही एक अन्य घटना में सोनुवा क्षेत्र में नक्सलियों ने शुक्रवार देर रात एक छात्रावास को बम विस्फोट कर उड़ा दिया, जबकि शिक्षक के सहयोगी को गोली मारकर घायल कर दिया. जानकारी मिलने पर सोनुवा थाना प्रभारी जब घटना स्थल के लिए रवाना हुए तो नक्सलियों ने उन पर भी फायरिंग कर दी. दोनों तरफ से गोलीबारी होने के बाद नक्सली वहां से भाग खड़े हुए.

Also Read This: पुलिस मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोनुवा थाना क्षेत्र के रामचंद्र पोस गांव में नक्सलियों ने शुक्रवार की देर रात संत पीटर स्‍कूल के कथित छात्रावास को बम विस्‍फोट कर उड़ा कर दिया. जिस युवक को नक्सलियों ने गोली मारी है, उसका नाम नितिन कुमार जामुदा बताया जा रहा है. पुलिस मौके पर पहुंच गयी है. पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

Also Read This: लॉकडाउनः गरीबों का छीन रहा निवाला, बनें मददगार

बताया जाता है कि संत पीटर स्‍कूल परिसर के समीप हथियारबंद नक्सली का दस्ता पहुंचा और कथित छात्रावास में रह रहे नितिन कुमार जामुदा को जब नक्‍सलियों ने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगायी, तो उसे दरवाजा खोलने की बजाय पुलिस को इसकी सूचना दे दी. दरवाजा खोलने में देर हुई, तो नक्‍सलियों ने बम विस्‍फोट कर दिया. विस्‍फोट से छात्रावास में खड़ी तीन मोटरसाइकिल पूरी तरह जल गयी. घटना के तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और नक्‍सलियों के खिलाफ कार्रवाई की. हालांकि, एक भी नक्सली पुलिस के हाथ नहीं लगा. नितिन कुमार को गोली मारने के बाद नक्सलियों ने उस पर भुजाली से भी वार किया. नितिन की हालत गंभीर है. उसे प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर के एमजीएम अस्‍पताल रेफर कर दिया गया. इधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. सोनुवा थाना से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर हुई इस घटना से सोनुवा के लोगों में दहशत फैल गयी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पिटाई के विरोध में सफाईकर्मी हड़ताल पर गये

Next Post

जागरूकता का जरिया बना सोशल मीडिया, हर तरह से लोगों को कर रहे हैं सतर्क

Next Post
जागरूकता का जरिया बना सोशल मीडिया, हर तरह से लोगों को कर रहे हैं सतर्क

जागरूकता का जरिया बना सोशल मीडिया, हर तरह से लोगों को कर रहे हैं सतर्क

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d