BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ब्रेकिंग: IRCTC में शाम 6 बजे से शुरू होगी ट्रेन के टिकटों की बुकिंग

by bnnbharat.com
May 11, 2020
in समाचार
ब्रेकिंग: IRCTC में शाम 6 बजे से शुरू होगी ट्रेन के टिकटों की बुकिंग

ब्रेकिंग: IRCTC में शाम 6 बजे से शुरू होगी ट्रेन के टिकटों की बुकिंग

Share on FacebookShare on Twitter
नई दिल्ली: IRCTC में टिकटों की बुकिंग शाम 6 बजे से शुरू हो जायेगी. इससे पहले वह आज शाम 4 बजे से ही शुरू होने वाली थी. 4 बजे ही IRCTC का वेबसाइट क्रैश हो गया. हालांकि उसके बाद रेल मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है कि वेबसाइट में डाटा फीड किया जा रहा है, जैसे ही यह काम पूरा हो जायेगा, बुकिंग फिर से शुरू हो जाएगी. बताया जा रहा है कि शाम 6 बजे फिर बुकिंग शुरु होगी.

बता दें कि इससे पहले शाम 4 बजे टिकट की बुकिंग शुरू होते ही आईआरसीटीसी का वेबसाइट क्रैश हो गया था. जिसके बाद टिकटों की बुकिंग नहीं हो पा रही थी. आज शाम 4 बजे से 15 जोड़ी ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग होनी थी. शाम 4 बजते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण IRCTC का वेबसाइट क्रैश कर गया.

 

देश के अलग-अलग 15 हिस्सों में चलाया जाएगा

मालूम हो कि भारतीय रेलवे ने 12 मई से पैसेंजर ट्रेन की सेवा शुरू करने की योजना तैयारी में है. शुरू में 15 जोड़ी ट्रेन चलाई जायेगी. जिसको लेकर आज शाम से टिकटों की बुकिंग होनी थी. मगर वेबसाइट क्रैश होने के बाद टिकटों की बुकिंग बाधित हो गई.
ये सभी ट्रेन स्पेशल ट्रेन होंगी, जिन्हें नई दिल्ली से देश के अलग-अलग 15 हिस्सों में चलाया जाएगा. अभी सिर्फ ऑनलाइन ही टिकटों की बुकिंग होगी. सिर्फ कंफर्म टिकट पर ही यात्रा की जा सकती है.

 

ट्रेन टिकट केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध

ट्रेनों की शुरुआत सबसे पहले नई दिल्ली से होगी. नई दिल्ली से स्पेशल ट्रेन डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मड़गांव, मुबंई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू के लिए चलेंगी.
ट्रेन टिकट केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc.co.in पर उपलब्ध होंगे.

 

टिकट बुकिंग काउंटर बंद रखे जाएंगे

रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग काउंटर बंद रखे जाएंगे. ट्रेन में ऐसे ही यात्रियों को चढ़ने की अनुमति मिलेगी, जिनमें फ्लू के कोई लक्षण नहीं पाये जाएंगे. वहीं वैसे यात्रियों को ही ट्रेन में चढ़ने की इजाजत दी जाएगी, जिनका टिकट कन्फर्म होगा. रेलवे स्टेशन के भीतर भी केवल कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही जाने की इजाजत होगी. सभी यात्री के लिए डिपार्चर पर जाने से पहले चेहरे को ढकना अनिवार्य होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आवरण सेवा केंद्र व ASK सिक्युरिटी के द्वारा जरूरतमंदों को किया गया खाद्य सामग्री का वितरण

Next Post

बीड़ी उत्पादन कारखानों को चालू किया जाए: कमल नाथ

Next Post
बीड़ी उत्पादन कारखानों को चालू किया जाए: कमल नाथ

बीड़ी उत्पादन कारखानों को चालू किया जाए: कमल नाथ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d