रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है.
सोरेन से मिलने आने वाले लोग अब फूलों का गुलदस्ता की जगह अपनी पसंद की पुस्तकें लेकर आ रहे है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्हें उपहार स्वरूप दिए गए ये किताबें नव वर्ष में उनका ज्ञानवर्धन करेंगे. साथ ही ये कई वर्षों तक आगामी कई पीढ़ियों का पथ प्रदर्शन भी करेंगी.

