BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण में लाएं तेजी: CM योगी

by bnnbharat.com
January 31, 2021
in समाचार
कोविड-19 महामारी में फिलहाल कोई नया ‘Tax’ नहीं: CM योगी
Share on FacebookShare on Twitter

UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण की कार्यवाही को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने एयरपोर्ट निर्माण से जुड़े विभागों को आपसी तालमेल से कार्य करने को भी कहा है. वे शनिवार को अपने आवास पर हुई बैठक में बोल रहे थे.

उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के निर्माण के लिए जिन विभागों की एनओसी और कार्यवाही लंबित है, उसे अविलंब पूरा करें. एयरपोर्ट के क्षेत्र में आने वाली विद्युत, सिंचाई, लोक निर्माण, बेसिक शिक्षा, महिला, बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा वन विभाग की परिसम्पतियों को प्राथमिकता के साथ अन्यत्र स्थापित किया जाए. इससे परियोजना को निर्धारित समय में पूरा करने में मदद मिलेगी. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के आर्थिक विकास और समृद्धि के लिए विश्वस्तरीय अवस्थापना सुविधाओं के निर्माण की गति बढ़ाना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि वाणिज्यिक एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाने में बेहतर कनेक्टिविटी की महत्वपूर्ण भूमिका है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना प्रदेश को देश में अग्रणी बनाने में सहायक होगी.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि संबंधित विभाग अपनी परिसंपत्तियों-परियोजनाओं को जल्द ही अन्यत्र स्थानांतरित कर लें. इससे न सिर्फ एयरपोर्ट के काम में तेजी आएगी, बल्कि आम जनता को अन्य विभागों से मिल रही संबंधित सेवाएं भी प्रभावित नहीं होंगी. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि कोई भी विभाग अनापत्ति प्रमाणपत्र देने में कतई देर न करे. प्रदेश के आर्थिक विकास और समृद्धि के लिए विश्वस्तरीय अवस्थापना सुविधाओं के निर्माण की गति बढ़ाना आवश्यक है. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

10 राज्यों के पोल्ट्री फॉर्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि…

Next Post

एक ही कक्षा के 22 बच्चे कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Next Post
अभी और भयावह होगा कोरोना, वैक्सीन और इम्युनिटी से भी निराशा- WHO

एक ही कक्षा के 22 बच्चे कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d