नियमित रूप से योजना बनाकर करें छापामारीः आयुक्त
मेदिनीनगर:- पलामू आयुक्त जटाशंकर चौधरी ने कहा कि अवैध उत्खनन तथा ईट भट्टों से सिर्फ पेनाल्टी नहीं वसूले बल्कि उन्हें लाइसेंस लेने हेतु प्रोत्साहित करें. पलामू आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी आज दिनांक 12 अप्रैल 2021 को पलामू समाहरणालय के सभागार में राजस्व संग्रहण से संबंधित बैठक कर रहे थे. बैठक में पलामू उपायुक्त शशि रंजन, अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह, छतरपुर, हुसैनाबाद तथा सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित जिले के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
