BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कार्यकर्ता निर्माण की फैक्ट्री है बूथ-दिलीप सैकिया

by bnnbharat.com
December 20, 2020
in समाचार
1 सालों में राज्य बैक टू पवैलियन हो गया है-दिलीप सैकिया
Share on FacebookShare on Twitter


प्रदेश प्रभारी ने रांची में बूथ स्तरीय कार्यकर्त्ताओं के साथ की बैठक
रांची
:- भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ,प्रदेश प्रभारी सांसद दिलीप सैकिया ने आज अपने संगठनिक प्रवास के तीसरे और अंतिम दिन खिजरी मंडल के बूथ संख्या 239 पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.
दीलिप सैकिया ने कहा कि बूथ समिति पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण समिति है जहां से हम अपने विचारों कार्यक्रमो की जीत सुनिश्चित करते है. उन्होंने कहा कि बूथ पर ही कार्यकर्ता का निर्माण होता है. यही से संपर्क और संघर्ष के माध्यम से कार्यकर्ता का निर्माण होता है.यह एक प्रकार से कार्यकर्ता निर्माण की फैक्ट्री है. उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमे बूथ का कार्यकर्ता प्रधानमंत्री,राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है. सैकिया ने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत इस लक्ष्य के साथ पूर्ण योजना और पूर्व योजना से कार्य करके ही बूथ की सफलता सुनिश्चित की जा सकती है. बैठक के पूर्व बूथ पर प्रदेश प्रभारी का पारंपरिक तरीके से स्वागत एवम अभिननंदन किया गया. सैकिया ने बैठक के बाद बूथ के कार्यकर्ता के घर भोजन किया एवम उनका कुशलक्षेम जाना.

सोशल मीडिया की भूमिका प्रभावी
सोशल मीडिया एवम आईटी की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी श्री दिलीप सैकिया ने कहा कि आज सोशल मीडिया एवम आईटी की भूमिका अति महत्वपूर्ण है. यह प्रचार प्रसार का अनूठा माध्यम है जिससे संदेशों को विश्व सत्तर पर कुछ क्षणों में ही प्रसारित किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि पार्टी के नीतियों कार्यक्रमो को जन जन तक पहुचाने में इसका सदुपयोग करना चाहिये. उन्होंने ने बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर सक्रिय करने का आह्वान किया ताकि हम जमीनी स्तर तक अपने कार्यक्रमो नीतियों को पहुचा सके.साथ ही आम आदमी तक केंद्र और भाजपा सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे सके. इस बैठक में प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा सोशल मीडिया से मृत्युंजय शर्मा,भानु जालान, राहुल अवस्थी,उपस्थित रहे.

सांसदगण की भी हुई बैठक
प्रदेश प्रभारी ने आज प्रदेश कार्यालय में पार्टी के सांसद गण के साथ भी बैठक कर राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात,संगठन के कार्यक्रमो की पर चर्चा की. बैठक में केंद्रीय मंत्री सांसद अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, सुदर्शन भगत,पी एन सिंह बीडी राम, विद्युतवरण महतो ,सुनील सोरेन, संजय सेठ सहित संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह उपस्थित रहे.

अंतिम बैठक प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों के साथ
प्रदेश प्रभारी श्री दिलीप सैकिया ने झारखंड प्रवास के अंतिम चरण में प्रदेश मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षगण के साथ बैठक कर मोर्चा के कार्यक्रमो एवम संगठनिक विस्तार की चर्चा की. सैकिया ने कहा कि सभी मोर्चो के अपने अपने विस्तृत कार्य क्षेत्र है जिसमे अपनी पकड़ एवम पहुँच को मजबूत करना,बढ़ाना मोर्चा के कार्यकर्ताओं का दायित्व है. उन्होंने कहा कि सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशी भाजपा के निर्माण में पार्टी के विभिन्न मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका है.
मोर्चा की बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह,प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू,डॉ प्रदीप वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष किसलय तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष शिवशंकर उरांव, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष विधायक अमर बाउरी,किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू,पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अमरदीप यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अनवर हयात सहित मोर्चों के प्रभारी विनय जायसवाल, आरती सिंह,रामकुमार पाहन, सोना खान उपस्थित रहे.

तीन दिवसीय प्रवास सम्पन्न कर वापस नई दिल्ली लौटे
आज शाम 7 बजे राष्ट्रीय महामंत्री प्रदेश प्रभारी सांसद दिलीप सैकिया सेवा विमान द्वारा नई दिल्ली लौट गए. भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह,प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू,डॉ प्रदीप वर्मा सहित प्रदेश के नेताओं ने उन्हें बिदाई दी. विभिन्न बैठकों में प्रदेश के नेतागण एवम कार्यकर्ताओं ने श्री सैकिया को स्मृति चिन्ह,पुष्पगुच्छ ,पुस्तक,अंगवस्त्र देकर स्वागत एवम अभिनंदन किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार बार कौंसिल और अधिवक्ता कल्याण समिति ने राजेश शुक्ल को अधिवक्ता रत्न से किया सम्मानित

Next Post

पायलट प्रोजेक्ट के तहत किया जाएगा विशेष राजस्व शिविर का आयोजन

Next Post
पायलट प्रोजेक्ट के तहत किया जाएगा विशेष राजस्व शिविर का आयोजन

पायलट प्रोजेक्ट के तहत किया जाएगा विशेष राजस्व शिविर का आयोजन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d