BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीमा विवाद: लद्दाख में दो महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कर रहा भारत

by bnnbharat.com
June 9, 2020
in समाचार
सीमा विवाद: लद्दाख में दो महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कर रहा भारत

सीमा विवाद: लद्दाख में दो महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कर रहा भारत

Share on FacebookShare on Twitter

लद्दाख: चीन के साथ चल रहे सीमा तनाव के बीच, भारत पूर्वी लद्दाख में दो महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कर रहा है. इस सड़क का निर्माण एक महत्वपूर्ण फॉरवर्ड क्षेत्र को कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए किया जा रहा है. इस घटनाक्रम से परिचित दो वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी.

एक अधिकारी ने बताया कि पहली रणनीतिक सड़क दरबूक-श्योक-दौलत बेग ओल्डी (डीएस-डीबीओ) सड़क है, जो देश के उत्तरी चौकी को कनेक्टिविटी प्रदान करती है. दूसरी सड़क दौलत बेड ओल्डी है, जो ससोमा से सेसर ला तक बनाई जा रही है. यह काराकोरम पास के निकट डीबीओ तक एक वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगी. ससोमा-ससेर ला सड़क की धुरी डीबीओ के दक्षिण-पश्चिम में है.

दोनों परियोजनाओं को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है, जो रणनीतिक सड़कों के निर्माण के लिए लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में चीन की सीमा के पास के क्षेत्रों में 11,815 मजदूरों की मदद से निर्माण में लगा हुआ है.

दूसरे अधिकारी ने बताया कि भारत लद्दाख सेक्टर सहित आगे के क्षेत्रों में रणनीतिक सड़क परियोजनाओं में बाधा डालने के लिए चीन के साथ सीमा टकराव नहीं होने दे रहा है. इसमें लद्दाख सेक्टर के क्षेत्र भी शामिल है, जहां हाल के दिनों में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के चार स्थानों पर दोनों देशों के जवानों के बीच झड़प हुई थी.

गलवां घाटी में वर्तमान में चीनी सैन्य टुकड़ी महत्वपूर्ण 255 किलोमीटर डीएस-डीबीओ सड़क (जिसे एसएसएन रोड भी कहा जाता है) के लिए खतरा है. शीर्ष विशेषज्ञों और चीन पर नजर रखने वालों ने तर्क दिया है कि भारत को डीबीओ के लिए एक वैकल्पिक सड़क का निर्माण करना चाहिए.

दूसरे अधिकारी ने बताया कि ससोमा से सेसर ला तक बनाई जा रही सड़क बीआरओ के ‘हार्डनेस इंडेक्स-III’ में आता है. इस परियोजना का निर्माण 17,800 की ऊंचाई पर किया जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि लॉन्ग टर्म में सड़क का विस्तार ब्रानग सा, मुर्गो और आखिरकार डीबीओ तक किया जा सकता है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज का राशिफल

Next Post

धरती आबा को शत शत नमन

Next Post
धरती आबा को शत शत नमन

धरती आबा को शत शत नमन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d