BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड के सभी जिले की सीमा सील, दूसरे राज्य से रांची पहुंचने वालों को घर जाने से रोका जा रहा

by bnnbharat.com
March 30, 2020
in Uncategorized
झारखंड के सभी जिले की सीमा सील, दूसरे राज्य से रांची पहुंचने वालों को घर जाने से रोका जा रहा

झारखंड के सभी जिले की सीमा सील, दूसरे राज्य से रांची पहुंचने वालों को घर जाने से रोका जा रहा

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:

  • घर से पहले 14 दिन के लिए क्वारंटाइन पर रखा जा रहा है.

  • रांची जिले में बनाए गए हैं चार क्वारंटाइन केंद्र.

  • खेलगांव, एटीआई, सर्ड, मिटकॉन मेगा स्किल सेंटर में बनाया गया है क्वारंटाइन केंद्र.

  • सरला-बिरला स्कूल, नामकुम में भी की गई है व्यवस्था.

रांचीः रांची जिले की सभी सीमा को सील कर दिया गया है. दूसरे राज्यों से रांची पहुंचने वालों को घर जाने से रोक दिया जा रहा है. घर से पहले इन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटाइन पर रखा जा रहा है. इसके लिए रांची जिले में चार क्वारंटाइन केंद्र बनाया गया है. ये मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खेलगांव, श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान रांची, सर्ड हेहल, मिटकॉन मेगा स्किल सेंटर दलादली चौक में बनाया गया है. इसके अलावा सरला-बिरला स्कूल, नामकुम में भी इसकी व्यवस्था की गई है. यहां स्वास्थ्य, साफ-सफाई की समुचित देखभाल के लिए स्वास्थ्य टीम के साथ अलग-अलग पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. यह यहां अलग-अलग शिफ्ट में काम कर रहे हैं.

Also Read This: घबराने की कोई जरूर नहीं, 3 महीने का राशन-पानी मुफ्त में दिया जाएगा: CM योगी 

कहां कितने बेड की है व्यवस्था

जिला प्रशासन की ओर से मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को सबसे बड़े क्वारंटाइन केंद्र बनाने की योजना है. फिलहाल यहां 400 बेड तैयार किया गया है. जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाकर डेढ़ हजार बेड किया जा सकता है. इसके अलावा सर्ड रांची में 250 बेड और मिटकॉन में 80 बेड का क्वारंटाइन सेंटर तैयार है जबकि सरला-बिरला स्कूल में 50 बेड का क्वारंटाइन सेंटर बनाने की तैयारी की जा रही है.

भोजन से लेकर कपड़ों तक का रखा जा रहा ख्याल

इन केंद्रों पर किसी भी बाहरी आदमी के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक है. यहां रोके जा रहे लोगों पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है. इनके स्वास्थ्य से लेकर इनके अन्य सुविधाओं तक का ख्याल रखा जा रहा है. केंद्र पर ही नास्ते, खाने और नहाने तक की व्यवस्था की गई है. एक नियमित अंतराल पर इनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है. साथ ही लोगों को इस बात का आश्वासन भी दिया जा रहा है कि 14 दिन बाद उन्हें उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की जाएगी.

Also Read This: दो मस्जिदों में मिले 9 विदेशी मौलवी, पुलिस ने मारा छापा 

पूरे भवन को दो बार किया जा रहा है क्वारंटाइन

यहां की सफाई की पूरी जिम्मेदारी रांची नगर निगम को सौंपी गई है. इन केंद्रों के पूरे परिसर, शौचालयों आदि को दिन में कम से कम दो बार साफ करने और सेनिटाइज करने के लिए कहा गया है. साथ ही पीने के पानी की व्यवस्था की जम्मेदारी भी नगर निगम को ही करनी होगी. जबकि क्वारेंटान केंद्र के सुचारू रूप से संचालन और जरूरी सामानों के आपूर्ति की जिम्मेदारी जिला नजारत व उप समाहर्ता को दी गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कल से रामनवमी तक पूजा दुकान खोलने की अनुमति दें प्रशासन: संजय पोद्दार 

Next Post

अगले हफ्ते से DRDO शुरू करेगी N99 मास्क बनाना

Next Post
अगले हफ्ते से DRDO शुरू करेगी N99 मास्क बनाना

अगले हफ्ते से DRDO शुरू करेगी N99 मास्क बनाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d