BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीमा पर स्थिति बातचीत के जरिए शांत करने पर दोनों देश तैयार: चीन

by bnnbharat.com
June 23, 2020
in समाचार
सीमा पर स्थिति बातचीत के जरिए शांत करने पर दोनों देश तैयार: चीन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच लद्दाख के गलवान घाटी में जारी तनाव को दोनों देश बातचीत के जरिए कम करने की कोशिशों में लगे हैं. अब इसी बीच चीन के विदेश मंत्रालय की तरफ से बयान आया है.

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और चीन सीमा पर स्थिति को बातचीत और परामर्श के जरिए शांत करने के लिए कदम उठाने पर दोनों देश सहमत हैं.

बता दें कि सीमा पर कई दिनों से हेकड़ी दिखाने के बाद अब चीन की अकड़ कम हुई है. सेना ने बयान जारी करके कहा है कि पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों के सैनिक पीछे हटेंगे. कल कमांडर स्तर पर करीब 11 घंटे तक बातचीत हुई थी.

भारत और चीन के सैन्य कमांडर्स‌ के बीच सोमवार को करीब 11 घंटे लंबी मैराथन बैठक चली. दोनों देशों के कोर कमांडर्स के बीच ये दूसरी बड़ी बैठक थी. पहली बैठक 6 जून के हुई थी. ये मीटिंग इसलिए महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि गलवान घाटी में हुए हिंसक संघर्ष के बाद हो रही थी.

मीटिंग में भारत ने लद्दाख से सटी एलएसी पर स्टेट्स क्यों यानि मई महीने के शुरूआत वाली परिस्थितियों पर जाने पर जोर दिया. अब चीन की सेना पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी से पीछे हटेगी.

इस बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे लद्दाख पहुंच गए हैं. वह यहां चीनी सेना के साथ चल रहे छह हफ्ते के गतिरोध पर तैनात कमांडरों के साथ चर्चा करेंगे.

सैन्य सूत्रों ने बताया कि सैन्य प्रमुख अग्रिम इलाकों का दौरा करेंगे और वहां तैनात सैनिकों के साथ बातचीत करेंगे. जनरल नरवणे का यह दौरा गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ संघर्ष में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने और सीमा पर तनाव बढ़ने के एक हफ्ते बाद हो रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बेहतरीन कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी हुए पुरस्कृत

Next Post

सांसद संजय सेठ ने जगन्नाथपुर मंदिर में की पूजा-अर्चना

Next Post
सांसद संजय सेठ ने जगन्नाथपुर मंदिर में की पूजा-अर्चना

सांसद संजय सेठ ने जगन्नाथपुर मंदिर में की पूजा-अर्चना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d