जमशेदपुर: विधानसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के लिए आज चुनावी शोर समाप्त हो गया है. इधर प्रचार के अंतिम दिन जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट के लिए सभी दलों के प्रत्याशियों ने जोर आजमाइश कर अपनी जीत सुनिश्चत बताई है.
वहीं जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से जेवीएम प्रत्याशी अभय सिंह ने भी रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया.
वहीं जमशेदपुर पहुंचे पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने इसी सीट से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री रघुवर दास और सरयू राय पर जमकर निशाना साधा और कहा कि दोनों ही भाजपा के लिए काम कर रहे हैं. बाबूलाल मरांडी ने इस बार झारखंड विकास मोर्चा की सरकार बनने का दावा किया.

