रांचीः राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम 5 बजे अपराधियों ने पुलिस पदाधिकारी पर गोली चलाकर सनसनी फैला दी थी. एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा के निर्देश पर सिटी डीएसपी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में बनी पुलिस टीम ने घटना के 10 घंटे अंदर ही गोली मारकर पुलिस वाले घायल करने वाले दोनों अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी के निर्देश पर सिटी डीएसपी, चुटिया , लोअर बाजार, नामकुम, सदर थाना प्रभारी और एसएसपी की स्पेशल टीम ने घटना के बाद ताबड़तोड़ छापेमारी कर दोनों अपराधी को हथियार ,स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

