नई दिल्ली: बजट पेश होते ही शेयर मार्केट में उछाल देखा जा रहा है. निवेशकों को बजट से काफी उम्मीदें हैं. पिछले दिनों गिरावट के बाद अब शेयर बाजार में रौनक का माहौल है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक सेंसेक्स करीब 950 अंक मजबूत होकर 47250 के पार पहुंच गया है. वहीं निफ्टी भी 250 अंकों की तेजी के साथ 13900 के करीब है.
बजट पेश होने के ठीक पहले ही शेयर मार्केट उछला
आज बजट पेश होने के ठीक पहले पहले शेयर बाजार में तेजी देखने को। प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स 383 पॉइंट ऊपर देखा गया। सुबह 9 बजकर 17 मिनट पर सेंसेक्स 271.59 अंकों की तेजी के साथ 46,687.54 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी में 124 अंकों का उछाल देखा गया।
बजट और स्टॉक मार्केट का कनेक्शन : 2011 से अब तक
2020: वित्त मंत्री- निर्मला सीतारमण-सेंसेक्स में 2.43 फीसदी गिरावट
2019: वित्त मंत्री- पीयूष गोयल- सेंसेक्स में 0.59 फीसदी बढ़त
2018: वित्त मंत्री- अरुण जेटली- सेंसेक्स में 0.16 फीसदी गिरावट
2017: वित्त मंत्री-अरुण जेटली- सेंसेक्स 1.76 फीसदी तेजी
2016: वित्त मंत्री- अरुण जेटली- सेंसेक्स में 0.66 फीसदी गिरावट
2015: वित्त मंत्री- अरुण जेटली- सेंसेक्स में 0.48 फीसदी तेजी
2014: वित्त मंत्री- पी चिदंबरम- सेंसेक्स में 0.28 फीसदी गिरावट
2013: वित्त मंत्री- पी चिदंबरम- सेंसेक्स में 1.52 फीसदी की गिरावट
2012: वित्त मंत्री- पी चिदंबरम- सेंसेक्स में 1.19 फीसदी गिरावट
2011: वित्त मंत्री- प्रणब मुखर्जी- सेंसेक्स में 0.69 फीसदी की बढ़त

