अरविन्द पटेल,
महराजगंज: महाराजगंज जिले के शहर पड़री वार्ड निवासी सलीम का 10 वर्षीय पुत्र समीर 15 अगस्त को दोपहर में अपने दोस्तों के साथ बलिया नाला नहाने गया था उसी दौरान वह डूब गया और उसका 3 दिन बाद शव मिला.
मिली जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को अपने दोस्तों के साथ बलिया नाला में नहाने गया था. शाम तक जब घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने खोजबीन शुरू की जिसके साथ नहाने गया था. उससे पूछताछ हुई तो पता चला कि बलिया नाले में नहाने गया था और नहाते वक्त तो डूब गया.
पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने बताया कि बलिया नाला में डूबे समीर की लाश को बरामद कर लिया गया है. पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

