ranchi; रांची के किडनी मरीजों के लिए अच्छी खबर है. सदर अस्पताल रांची में आज दिनांक 24 अगस्त 2020 से डायलिसिस की सुविधा शुरू हो गई है. अब मरीजों को सस्ती दर पर इलाज की सुविधा उपलब्ध हो पाएगी.
बीपीएल और आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों का होगा मुफ्त इलाज
सदर अस्पताल, रांची में पहले चरण में 5 बेड की यह सेवा शुरू की गई है, जिसे बाद में बढ़ाकर 20 बेड तक किया जाएगा. यहां बीपीएल एवं आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों का निशुल्क इलाज होगा. इतना ही नहीं आयुष्मान और बीपीएल लाभुकों को डायलिसिस में उपयोग में लाए जाने वाली दवाओं के लिए भी अलग से पैसा नहीं देना होगा, जबकि सामान्य किडनी मरीजों को डायलिसिस के लिए 1206₹ देने होंगे.

