हजारीबाग: झारखंड शिक्षा परियोजना के सभागार में आज, जिला शिक्षा पदाधिकारी लुदी कुमारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न प्रखंड के बीईईओ एवं बीपीओ ने हिस्सा लिया. आज का प्रमुख एजेंडा था – डिजिटल फैसिलिटेशन स्किल एंड फैशिलिटिंग रिमोट लर्निंग, स्कूल एकेडमिक कैलेंडर डिस्ट्रिव्यूशन, डीजी स्कूल एप्प, दीक्षा टीपीडी निष्ठा एवं शिक्षा विभाग में चल रहे अधिकारियों की भी समीक्षा की गई.
इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि हम लोग जीस इंडिकेटर में पीछे हो जा रहे हैं उस इंडिकेटर पर ध्यान दें, जिसमें डीजी एप्प एवं निष्ठा ट्रेनिंग के बारे में बोला गया. जो अच्छा काम कर रहे हैं, वैसे प्रखंड के बीपीओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

