बिहार लोक सेवा आयोग आज 65वीं सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड (BPSC Admit Card) जारी कर देगा. उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड (BPSC 65 Admit Card) ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in और onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे. उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड 13 अक्टूबर तक डाउनलोड कर सकेंगे. उम्मीदवारों को एसएमएस या पोस्ट द्वारा ए़डमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे. बीपीएससी ने 434 पदों पर भर्ती के लिए 4 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी किया था. प्री परीक्षा (BPSC 65th Prelims Exam) में अब कुछ ही दिन रह गए हैं. बीपीएससी परीक्षा 15 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी. ये परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चलेगी.
उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
BPSC 65th Combined Competitive Prelims Admit Card
BPSC 65th Admit Card इन स्टेप्स से कर पाएंगे डाउनलोड
- उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं.
- वेबसाइट पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें.
- मांगी गई जानकारी सबमिट करें.
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
- अब आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
BPSC CSE परीक्षा 3 चरणों में होती है. पहले चरण में प्रीलिम्स परीक्षा होती है, दूसरे चरण में मेन परीक्षा होती है और तीसरे चरण में उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाता है. प्रीलिम्स परीक्षा में सामान्य अध्ययन का पेपर होगा जिसमें कुल 150 अंकों के सवाल आएंगे. परीक्षा को पूरा करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा.

