BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगा ब्रेक

by bnnbharat.com
July 21, 2020
in Uncategorized
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगा ब्रेक
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: आज आम जनता को महंगाई की मार से राहत मिली है. तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है. पिछले कई दिनों से डीजल की कीमतों में हो रही रूक-रूक कर बढ़ोतरी को आज विराम मिला. आज पेट्रोल और डीजल, दोनों की कीमतों को स्थिर रखा गया है.

पिछले एक महीनें से भी ज्यादा समय से सरकारी तेल कंपनियां सिर्फ डीजल का दाम ही बढ़ा रही हैं. बीते 7 जुलाई से डीजल 1.11 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है. दिल्ली में पेट्रोल 80.43 व डीजल 81.64 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.

दिल्ली देश में अकेला ऐसा राज्य है जहां डीजल पेट्रोल से महंगा बिकता है. यह अक्तूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है. देश में सबसे महंगा डीजल राजस्थान में बिक रहा है. जयपुर में एक लीटर डीजल का रेट आज 82 रुपये 35 पैसे है.

पेट्रोल की बात करें तो इसमें बीते 22 दिनों से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. इसके दाम में अंतिम बार बीते 29 जून को बढ़ोतरी हुई थी, वह भी महज 5 पैसे प्रति लीटर.

आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, डीजल की कीमत 81.64 रुपये प्रति लीटर है. आईओसीएल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 82.10, 87.19 और 83.63 रुपये प्रति लीटर है. डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 76.77, 79.83 और 78.60 रुपये है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नौतनवा: तीन वर्ष के मासूम बच्चे का अपहरण, मुकदमा दर्ज

Next Post

शाहपुर, गोरखनाथ थाना क्षेत्रों में संपूर्ण लॉकडाउन, रोडों पर पसरा सन्नाटा

Next Post
शाहपुर, गोरखनाथ थाना क्षेत्रों में संपूर्ण लॉकडाउन, रोडों पर पसरा सन्नाटा

शाहपुर, गोरखनाथ थाना क्षेत्रों में संपूर्ण लॉकडाउन, रोडों पर पसरा सन्नाटा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d