BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ब्राजील: बड़ा विमान हादसा, 4 खिलाड़ियों की मौत

by bnnbharat.com
January 25, 2021
in समाचार
ब्राजील: बड़ा विमान हादसा, 4 खिलाड़ियों की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः ब्राजील में एक लोकल मैच से पहले विमान दुर्घटना में चार खिलाड़ी और ब्राजील के फुटबॉल क्लब पालमास के प्रेसिडेंट की मौत हो गई. यह घटना रविवार को हुई. क्लब ने एक बयान में कहा, क्लब के प्रेसिडेंट लुकास मीरा और चार खिलाड़ी — लुकास प्रैक्सिडेस, गुइलहेम नोए, रानूल और मार्कस मोलिनारी की रविवार को तब मौत हो गई, जब ब्राजील के उत्तरी शहर पलमास के पास उनका विमान टोकेनटेंस एयरफील्ड पर टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, विमान के पायलट की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई. विमान विला नोवा के खिलाफ सोमवार को खेले जाने वाले कोपा वर्डे मैच के लिए लगभग 800 किमी दूर, गोयनिया शहर के लिए उड़ान भर रहा था. स्थानीय मीडिया ने बताया कि ये खिलाड़ी और क्लब के प्रेसिडेंट टीम से अलग यात्रा कर रहे थे, क्योंकि वे कोविड-19 परीक्षण में पहले पॉजिटिव पाए गए थे और क्वारंटीन में थे.

अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त विमान दो इंजन वाला बैरॉन मॉडल विमान था, जिसमें दुर्घटना के बाद आग लग गई. अधिकारियों ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है. पांच साल पहले कोलंबिया में इसी तरह की विमान दुर्घटना में 19 खिलाड़ियों की मौत हो गई थी. एक अन्य घटना में 2014 में, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय और ब्राजील के स्ट्राइकर फर्नांडो की ब्राजील में ही एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसानों की रक्षा की होती तो चीन हमारी जमीन पर आंख गड़ाने की हिम्मत नहीं करता: राहुल

Next Post

दिल्ली में सिलेंडर ब्लास्ट, कोई हताहत नहीं

Next Post
पूर्णिया: सिलेंडर ब्लास्ट होने से 4 बच्चे समेत 5 की मौत, 2 गंभीर

दिल्ली में सिलेंडर ब्लास्ट, कोई हताहत नहीं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d