New Delhi:- ब्राजील की हैल्थ रैगुलेटरी ने रूस के कोविड-19 वैक्सीन स्पूतनिक वी के आपात इस्तेमाल के लिए दवा कंपनी यूनिवो क्यूमिका का आवेदन खारिज कर दिया है. अनविसा की ओर से जारी बयान के मुताबिक दवा कंपनी ने रुसी प्रत्यक्ष निवेश फंड(आरडीआईएफ) के साथ संयुक्त आवेदन किया था. निर्धारित और न्यूनतम अहर्ता के अभाव में आवदेन को मंजूरी नहीं दी गई.
बयान में कहा गया है कि वैक्सीन के आपात इस्तेमाल के लिए तीसरे चरण के परीक्षण की अनुमति संबंधी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करायी गयी .

