BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमेजन के जंगलों में लगी आग से निपटने के लिए ब्राजीलियाई राष्ट्रपति ने भेजी सेना

by bnnbharat.com
August 24, 2019
in Uncategorized
अमेजन के जंगलों में लगी आग से निपटने के लिए ब्राजीलियाई राष्ट्रपति ने भेजी सेना

Brazilian President sent army to deal with fire in Amazon jungles

Share on FacebookShare on Twitter

ब्रासीलिया : ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने सेना को अमेजन के जंगलों में लगी आग से निपटने में मदद करने के आदेश दिए हैं. BBC ने शनिवार को बताया कि बोलसोनारो द्वारा जारी फरमान में प्रशासन को सीमाई, आदिवासी और संरक्षित इलाकों में सेना की तैनाती करने के लिए कहा गया है.

यूरोपीय नेताओं के दबाव के बाद यह घोषणा सामने आई है.

गौरतलब है कि फ्रांस और आयरलैंड ने कहा था कि वे तब तक दक्षिणी अमेरिकी देश के साथ व्यापार सौदे को मंजूरी नहीं देंगे जब तक कि वह अमेजन में लगी आग से निपटने के लिए कुछ नहीं करता.

फिनलैंड के वित्त मंत्री ने भी यूरोपीय संघ से ब्राजील के बीफ आयात पर प्रतिबंध लगाने के बारे में विचार करने के लिए कहा है.

Also Read This : उत्तर कोरिया ने दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें 

पर्यावरण समूहों ने आग से निपटने की मांग करते हुए शुक्रवार को ब्राजील के कई शहरों में प्रदर्शन किए.

लंदन, बर्लिन, मुंबई और पेरिस सहित दुनिया भर में ब्राजील के दूतावासों के बाहर भी सैकड़ों प्रदर्शनकारी एकत्र हुए.

दुनिया के सबसे बड़े वर्षावन अमेजन को ऑक्सीजन के मुख्य स्रोत के रूप में जाना जाता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गुरुवार को ट्वीट किया, “वैश्विक जलवायु संकट के बीच, हम ऑक्सीजन और जैव विविधता के एक प्रमुख स्रोत का अधिक नुकसान नहीं सहन कर सकते. अमेजन को संरक्षित किया जाना चाहिए.”

बोलसोनारो ने कहा है कि उनकी सरकार के पास क्षेत्र में बड़े पैमाने पर लगी आग से निपटने के लिए संसाधनों की कमी है.

लेकिन संरक्षणवादियों ने अमेजन की दुर्दशा के लिए उनकी सरकार को दोषी ठहराया है.

इन लोगों का कहना है कि बोलसोनारो ने लकड़हारों और किसानों को भूमि के सफायी के लिए प्रोत्साहित किया है, जिससे वर्षावनों की कटाई में तेजी आई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यूपी पुलिस खोलेगी विश्वविद्यालय, PAC में बनेगी महिला बटालियन

Next Post

एंटिगा टेस्ट : ईशांत के ‘पंजे’ में फंसा वेस्टइंडीज

Next Post
एंटिगा टेस्ट : ईशांत के ‘पंजे’ में फंसा वेस्टइंडीज

एंटिगा टेस्ट : ईशांत के 'पंजे' में फंसा वेस्टइंडीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d