BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रवासी राहगीरों के बीच किया गया नाश्ता वितरण

by bnnbharat.com
May 14, 2020
in समाचार
प्रवासी राहगीरों के बीच किया गया नाश्ता वितरण

प्रवासी राहगीरों के बीच किया गया नाश्ता वितरण

Share on FacebookShare on Twitter

ज्योत्सना, 

खूंटी: जब आप 20 -30 घंटे से बसों, ट्रक या अन्य वाहन में यात्रा कर रहे हों और आपके पास पॉकेट में पैसा रहते हुए भी खाने के लिए भोजन या फल-फूल नहीं खरीद सकते हैं तो बस इसी उम्मीद में चलते रहते हैं कि अब बस कुछ ही देर में घर पहुंचेंगे, लेकिन सड़कों की लंबी दूरी के कारण सब्र टूट जाता है और ऐसे में कोई आपके हाथ मे दो-चार रोटी सब्जी थमा दे तो उस रोटी का स्वाद पनीर पकौड़ा या डोमिनोज के पाव भाजी से ज्यादा स्वादिष्ट और राहत देने वाला होता है.

खूंटी जिले के सड़क मार्ग से होकर उड़ीसा, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों एवं जिलों के प्रवासी मजदूर और विद्यार्थी बस, ट्रक और अन्य वाहनों से वापस आ रहे हैं.

लंबी दूरी की यात्रा के कारण खाद्य सामग्री की कमी को देखते हुए खूंटी जिला व्यवसायी संघ ने गरमागरम पूड़ी, आलू भुजिया और आचार की पैकिंग कर बसों में देने की व्यवस्था की है.

लगातार प्रवासियों आगमन से अब विभिन्न संगठन सकारात्मक पहल कर भूखों और जरूरतमंदों को सहायता के लिए आगे आने लगे हैं. बसों और अन्य वाहनों में सवार प्रवासी राहगीर पूड़ी सब्जी अचार का पैकेट पाकर संतोष जता रहे थे.

प्रतिदिन छह-सात सौ पूड़ी सब्जी की पैकेट राहगीरों को उपलब्ध कराई जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाल गृह के बच्चों को अवसाद से बचने के लिए सिखाया गया योगासन

Next Post

दंपति को टक्कर मार कर भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा

Next Post
दंपति को टक्कर मार कर भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा

दंपति को टक्कर मार कर भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d