रांची : झारखंड में 19 जून से कपड़े और जूते की दुकानें खुल जायेगी. इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. गौरतलब है कि लॉकडाउन के शुरू होने के बाद से ही अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के साथ कपड़े और जूते की दुकानें भी बंद हो गयी थी. अनलॉक होने के बाद से सरकार ने धीरे धीरे व्यावसायिक गतिविधियों को खोलने की मंजूरी दी थी पर अब तक कपड़े और जूते की दुकानें बंद थी. पिछले कई दिनों से इन दुकानों के संचालक भी सरकार से मांग कर रहे थे कि उन्हें भी अपने दुकान खोलने की इजाजत दी जाये. इस मा्मले को लेकर चेंबर ने भी सरकार से आग्रह किया था।

