कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा की पोती सौंदर्या ने शुक्रवार को फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. सौंदर्या 30 साल की थीं. शव का बॉरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल में पोस्टमॉर्टम चल रहा है.
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ बीजेपी के दिग्गज नेता येदियुरप्पा को सांत्वना देने अस्पताल पहुंचे हैं.


