चारा घोटाला में सजायाफ्ता खगड़िया के पूर्व सांसद आरके राणा का निधन आज aiims के अस्पताल में हुआ. बीते कल ही उन्हें rims से aiims रेफर किया गया था.डॉक्टर के मुताबिक आर के राणा मल्टी ऑर्गन फेल्योर से जूझ रहे थे. उनके कई अंग एक साथ खराब हो गए थे. इस वजह से उन्हें रिम्स रांची से दिल्ली रेफर कर दिया गया था. कल मंगलवार को जेल की प्रक्रिया पूरी करके उन्हें एम्स में लाया गया था. दिल्ली में ही राणा ने अंतिम सांस ली.
जानकारी के मुताबिक पूर्व सांसद आरके राणा के बेटे उनके साथ हैं पूर्व सांसद के पार्थिव शरीर को रांची लाने की तैयारी चल रही है.

