त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने इस्तीफा दिया. बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के एक दिन बाद उन्होंने इस्तीफा दिया.वह शुक्रवार तक दिल्ली में मौजूद थे और शनिवार सुबह ही राजधानी अगरतला लौटे हैं. बीजेपी आलाकमान ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े को बीजेपी विधायकों में से एक नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में भेजने का फैसला किया है. आज शाम पांच बजे विधायक दल की बैठक होगी.

